PoliTalks News
बायोग्राफी

जसकौर मीणा की जीवनी | Jaskaur Meena Biography in Hindi

27 अगस्त 2026
साझा करें:
जसकौर मीणा की जीवनी | Jaskaur Meena Biography in Hindi

Jaskaur Meena Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको जसकौर मीणा जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


जसकौर मीणा की जीवनी (Jaskaur Meena Biography in Hindi)

Jaskaur Meena Latest News  - जसकौर मीणा राजस्थान की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेताओं में हैं. वे देश के ऐसे गिने-चुने नेताओं में शामिल हैं, जिनका जन्म आजादी से पहले हुआ हैं. शिक्षा के क्षेत्र से सार्वजनिक जीवन में कदम रखने वाली मीणा ने संगठन और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. वर्ष 1999 में राज्य की सवाई-माधोपुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर पहली बार संसद पहुंचने वाली मीणा केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं. करीब दो दशक के बाद वर्ष 2019 में उन्होंने दौसा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर फिर से संसद में वापसी की. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. इस लेख में हम आपको जसकौर मीणा के जीवन परिचय (Jaskaur Meena Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

जसकौर मीणा जन्म और परिवार (Jaskaur Meena Birth & Family)

जसकौर मीणा (Jaskaur Meena) का जन्म 3 मई 1947 को राजस्थान के दौसा जिले के मंडावरी में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री भगवान राम मीणा (Late Shri Bhagwana Ram Meena) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती. धनकौर मीणा  (Late Smt. Dhankaur Meena) हैं.

उनका विवाह 13 मार्च 1967 को श्रीलाल मीणा (Shri Shrilal Meena) से हुआ था. उन्हें दो बेटियां हैं. 

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2019)

स्थायी पता : अनुराग निवास, रणथंभौर रोड, सवाई माधोपुर, राजस्थान-322001

Mob. 09414030751

वर्तमान पता : सी - 1/20, पंडारा पार्क, एमपी कार्यालय, जिला परिषद परिषर, दौसा

जसकौर मीणा की शिक्षा (Jaskaur Meena Education)

जसकौर मीणा ने वर्ष 1971 में नेहरू कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हिंडन सिटी, जिला करौली, राजस्थान से बी.एड. और वर्ष 1977 में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से स्नातकोत्तर (एमए) किया. 

जसकौर मीणा राजनीतिक करियर (Jaskaur Meena Political Career)

राजस्थान भाजपा की वरिष्ठ नेत्री जसकौर मीणा ने राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की. वर्ष 1999 में पहली बार मीणा ने लोकसभा चुनाव लड़ा. भाजपा ने उन्हें राजस्थान की सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने कांग्रेस की तत्कालीन उम्मीदवार उषा मीणा को पचास हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर 13वीं लोकसभा में जीत दर्ज की. सांसद बनने के बाद उन्होंने संसद की विभिन्न समितियों में भी जिम्मेदारियां संभालीं. संसदीय वेबसाइट के अनुसार वर्ष 1999-2000 में वे मानव संसाधन विकास संबंधी समिति तथा अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति की सदस्य रहीं. वर्ष 2000 से लेकर 2003 के बीच भी उन्होंने संसदीय समितियों में सदस्य के तौर पर काम किया. 

जसकौर मीणा जब संसद सदस्य चुनी गई, तब उस समय केंद्र में अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए की सरकार थी, और इसी सरकार में उन्हें वर्ष 2003 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया. वे 29 जनवरी 2003 से लेकर 22 मई 2004 तक इस पद पर आसीन रही. वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर सवाई माधोपुर से उम्मीदवार बनाया, लेकिन इस बार कांग्रेस के नमों नारायण मीणा ने उन्हें पराजित कर दिया. चुनाव में नमों नारायण को 3,67,553 वोट मिले, जबकि जसकौर मीणा को 2,56,390 मत प्राप्त हुए. इस तरह जसकौर मीणा को 1,11,163 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद जसकौर मीणा ने राजस्थान की राजनीति और भाजपा संगठन में अपनी सक्रियता बनाए रखी. वर्ष 2008 में उन्होंने सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली. 

हालांकि कई वर्षो के बाद भाजपा ने उन्हें एक बार मई, 2019 के 17वीं लोकसभा चुनाव में राजस्थान के दौसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Dausa Lok Sabha constituency) से अपना उम्मीदवार बनाया, जिसमें वे निर्वाचित हुई. लोकसभा सदस्य के तौर पर यह उनका दूसरा कार्यकाल था. इस चुनाव में उन्हें कुल 548,733 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सविता मीना को 4,70,289 मत हासिल हुए. जबकि बसपा के द्वारका प्रसाद महेश्वर 13,414 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इस चुनाव में जसकौर मीणा को 78,444 वोटो के अंतर से जीत हासिल हुई. अपने कई दशकों के राजनीतिक करियर में जसकौर मीणा दो बार सांसद सहित केंद्रीय राज्य मंत्री और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा (विंग) की प्रभारी रह चुकी हैं.

जसकौर मीणा की संपत्ति (Jaskaur Meena Property)

2019 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जसकौर मीणा की कुल संपत्ति 14.37 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 58 लाख का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको जसकौर मीणा जीवनी (Jaskaur Meena Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal