राजस्थान की 309 निकाय के लिए आगामी 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान, निकाय चुनाव को लेकर इन दिनों जमकर हो रही सियासी बयानबाजी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज फिर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- सत्ता बदलेगी तो कुर्सियां भी बदलेंगी और हिसाब भी पूरा होगा, ये याद रखें, सत्ता के अहंकार में डूबे भाजपाई और CMO में बैठकर अपने कनक की हनक दिखाने वाले अधिकारी सुन लें कान खोलकर, सत्ता नहीं है स्थायी, सत्ता है परिवर्तित, जानकारी में आया है कि निकाय चुनाव से पहले ही हार मान चुकी BJP, अब CMO में बैठे अधिकारियों की आड़ में जिले के अधिकारियों पर बना रही है अनुचित और अनैतिक दबाव, DM और SDM को फोन करके BJP के लिए जिताऊ उम्मीदवारों के मांगे जा रहे हैं फॉर्म, इतना ही नहीं कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कर्मचारियों के परिवार को की जा रही है धमकाने की कोशिश, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान में ये कैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था की जा रही है स्थापित? लोकतंत्र भाजपा का नहीं है निजी दरबार, ये तानाशाही कतई नहीं की जाएगी बर्दाश्त और अधिकारी भी रखें याद, वक़्त आने पर देना पड़ेगा हर हिसाब
निकाय चुनाव को लेकर डोटासरा ने फिर साधा भजनलाल सरकार पर निशाना, दिया ये बयान

Govind Singh Dotasara I Bhajanlal Sarkar I Cm Bhajanlal I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I










