Nepal Flood News: नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही थी कि इस तबाही के पीछे भूकंप हो सकता है, लेकिन अमेरिकी मॉनिटरिंग एजेंसी की जांच में कुछ और आया सामने, रिपोर्ट्स के अनुसार बाढ़ की मुख्य वजह ग्लेशियर का ढहना था, रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ऊंचाई वाले इलाके में ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा, जिससे भारी मात्रा में बर्फ, चट्टान और मलबा तेजी से नीचे की ओर आया और अचानक फ्लैश फ्लड की बन गई स्थिति, इस तेज बहाव ने रास्ते में आने वाले पुलों, सड़कों, बस्तियों और हाइड्रोपावर परियोजनाओं को पहुंचाया भारी नुकसान, इस प्राकृतिक आपदा में बड़ी संख्या में लोगों की हुई मौत, जबकि सैकड़ों लोग अब भी बताए जा रहे हैं लापता, खास बात यह है कि जिस घटना को शुरुआत में भूकंप से जोड़कर देखा जा रहा था, वह वास्तव में ग्लेशियर के ढहने से पैदा हुई थी, बता दें नेपाल में आई अचानक बाढ़ से 165 लोगों की हो चुकी है मौत, बचाव और राहत कार्य भी है जारी, इसके साथ ही भारत के 300 लोग है लापता










