PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से जेपी नड्डा ने की मुलाकात, कहा- जल्द फिर होगी बातचीत

27 अगस्त 2026
साझा करें:
आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से जेपी नड्डा ने की मुलाकात, कहा- जल्द फिर होगी बातचीत

J P Nadda I Aarkshan Hatao Aandolan I Reservation Protest I Jantar Mantar I Jantar Mantar Protest I Political News I Politalks News I Breaking News I

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को हुए आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की मुलाकात, मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर आज हुई मुलाकात, इस दौरान प्रतिनिधियों ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी मांगें रखी जेपी नड्डा के समक्ष, आंदोलन के बाद प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री नड्डा के बीच हुई यह बैठक आगे की बातचीत के लिहाज से मानी जा रही है महत्वपूर्ण, जेपी नड्डा ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा- 21 अगस्त को जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के उपरान्त पूर्व निर्धारित समय के अनुसार हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान व मृत्युंजय पाठक, टीम के सदस्यों से सौहार्द पूर्ण वार्ता हुई, इस क्रम में हम शीघ्र ही फिर मिलेंगे, हालांकि जेपी नड्डा की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अगली बैठक किस तारीख को होगी और उसमें किन मुद्दों पर होगी चर्चा, आने वाले दिनों में प्रतिनिधियों की मांगों और सरकार के रुख को लेकर तस्वीर हो सकती है और साफ, बता दें कि नीट पेपर लीक के दौरान हुए प्रदर्शन में जेपी नड्डा ने ही सरकार की तरफ से प्रतिनिधियों से की थी मुलाकात, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास थे शामिल, उस दौरान अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल तुडवाने भी पहुंचे थे जेपी नड्डा

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal