वसुंधरा राजे ने चांदखेड़ी में जैन समाज के कार्यक्रम में की शिरकत, मुनि सुधासागर महाराज का लिया आशीर्वाद: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज खानपुर-झालावाड़ में, हेलीकॉप्टर से सुबह जयपुर से रवाना होकर 10 बजे पहुंची खानपुर, जहां हैलीपेड पर भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से मैडम राजे का किया स्वागत, वहां से चांदखेड़ी जैन तीर्थ में पंच कल्याण महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेने पहुंची मैडम राजे, यहां उन्होंने जैन मुनि सुधासागर महाराज का लिया आशीर्वाद, चांदखेड़ी पहुंचने पर जैन समाज बंधुओं ने भी किया मैडम राजे का अभिनंदन, इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पंचकल्याण महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा- इस पवित्र महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर जैन मुनि सुधासागर महाराज के दर्शन कर खुद को गौरवान्वित और धन्य महसूस कर रही हूं