पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान सामने आए धांधली के आरोप, वोटिंग के बीच भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, अभिषेक बनर्जी के गढ़ डायमंड हार्बर के फलता क्षेत्र में भाजपा ने चुनाव में धांधली का दावा करते हुए लगाया आरोप, भाजपा ने आरोप लगाया कि कई बूथों पर EVM में भाजपा के बटन पर टेप चिपका दिया गया है, ताकि मतदाता उनके पक्ष में न कर सकें मतदान, वही दूसरी ओर, टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे चुनाव आयोग और आईपीएस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा की विफलता करार दिया, टीएमसी ने भी पलटवार करते हुए यह भी कहा- पर्यवेक्षक पहले ही उनके उम्मीदवारों को धमकाने की कोशिश कर चुके हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर उठ रहे हैं सवाल, वही इस मामले को लेकर बीजेपी के मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की, जहां इस तरह की कथित तौर पर हुई चुनावी धांधली, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- कई मतदान केंद्रों पर टेप का इस्तेमाल करके भाजपा को वोट देने का विकल्प कर दिया गया है खत्म, जिससे मतदाताओं को अपना विकल्प चुनने से रोका जा रहा है, यह तथाकथित 'डायमंड हार्बर मॉडल' है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की
Bengal I Bengal Election I Mamata Banerjee I Abhishek Banerjee













