सीएम गहलोत ने अनाधिकृत लोगों की आवाजाही रोकने के लिए राज्य की सीमाएं सील करने के दिए निर्देश
पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. कोरोना कहर चलते जारी लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे लोगों का राजस्थान में आवागमन जारी है. केंद्र सरकार की राज्यों को प्रवासियों के घर वापसी की अनुमती देने के बाद राज्य सरकार ने प्रवासियों के लिए पोर्टल पर पंजीयन की व्यवस्था शुरू की है. पोर्टल पर पंजीयन करने वाले प्रवासियों को सरकार की ओर से विभिन्न प्रदेशों से बस और ट्रेन के माध्यम से आवाज7की सुविधा दी गई है. इसके बावजूद दूसरे राज्यों से सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया को पूरा किए बिना लोगों का प्रदेश में आना जारी है. ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. इसको देखते हुए अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को लेकर … Read more