राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, मामले में फरार चल रहे सेवानिवृत्त IAS सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, राजस्थान एसीबी ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की पुष्टि, पूर्ववर्ती सरकार में जल जीवन मिशन में ठेकेदारों ने फर्जी कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर हजारों करोड़ रुपए का भुगतान उठाने का है मामला, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोर्ट ने संबंधित मामले में 4 फरार आरोपियों के खिलाफ जारी किए थे गिरफ्तारी वारंट, सुबोध अग्रवाल पर है निविदा प्रक्रिया में कथित तौर पर 900 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितताओं में शामिल होने और मामले को दबाने के गंभीर आरोप, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित घोटाले के समय लोक स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे सुबोध, अब राजस्थान एसीबी की टीम सुबोध को जल्द लेकर आएगी जयपुर और मामले में की जाएगी पूछताछ.










