इकरा चौधरी की जीवनी (Iqra Choudhary Biography in Hindi)
Iqra Choudhary Latest News - इकरा चौधरी पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) की तेज तर्रार, उच्च शिक्षित युवा नेत्री हैं. राजनीतिक घराने से आने वाली इकरा पहली बार देश की बेहद चर्चित लोकसभा सीट कैराना से सपा के टिकट पर मात्र तीस वर्ष की आयु में सांसद चुनी गई. उनके पिता, स्वर्गीय चौधरी मुनव्वर हसन और माता तबस्सुम हसन, दोनों ही पूर्व में कैराना लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं. जबकि उनके भाई नाहिद हसन कैराना विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं. जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में इकरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान सांसद प्रदीप कुमार को पराजित करके इस ऐतिहासिक सीट पर जीत हासिल हैं. इस लेख में हम आपको इकरा चौधरी के जीवन परिचय (Iqra Choudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
इकरा चौधरी जन्म और परिवार (Iqra Choudhary Birth & Family)
इकरा चौधरी (Iqra Choudhary) का जन्म 26 अगस्त 1994 को उत्तर प्रदेश के कैराना जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम मुनव्वर हसन (Munawwar Hasan) और माता का नाम तबस्सुम बेगम (Tabassum Begum) हैं.
इकरा चौधरी ने विवाह नही किया हैं. वह अविवाहित हैं.
इकरा चौधरी मुस्लिम है, जबकि जाति से गुर्जर (मुस्लिम गुर्जर) हैं.
इकरा चौधरी पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2024)
स्थायी पता : सी/ओ नाहिद हसन, सेलर भूरा चुंगी, कैराना उत्तर प्रदेश 247774 9690633025
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर 2102, कोसी अपार्टमेंट, बीकेएस मार्ग, नई दिल्ली 110001
इकरा चौधरी की शिक्षा (Iqra Choudhary Education)
इकरा चौधरी की शुरुआती पढाई कैराना से हुई जबकि उन्होंने बारहवीं दिल्ली के क्वींस मेरी स्कूल से की. वही उन्होंने ग्रेजुएशन दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से की. फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की. इसके बाद, इकरा ने लंदन विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय कानून और राजनीति में पोस्ट ग्रेजुएशन किया.
इकरा चौधरी राजनीतिक करियर (Iqra Choudhary Political Career)
उत्तर प्रदेश के कैराना से आने वाली समाजवादी नेत्री इकरा चौधरी राजनीतिक घराने से आती हैं. उनके दादा अख्तर हसन, पिता मुनव्वर हसन और माता तबस्सुम हसन कैराना से पूर्व सांसद रह चुके हैं. उनके भाई नाहिद हसन तीन बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने 2016 में जिला पंचायत चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और 5000 वोटों से हार गईं. इकरा ने अपने भाई नाहिद हसन के लिए चुनाव अभियान किया था, जिसके खिलाफ कुल 12 एफआईआर दर्ज थी और इसी कारण वह पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था. नाहिद पर हत्या का प्रयास, जालसाजी और सांप्रदायिक तनाव भड़काने जैसे कई गंभीर आरोप हैं. हालांकि इकरा के द्वारा चुनाव प्रचार के बाद नाहिद की जीत हुई और वर्तमान में वह कैराना विधानसभा सीट से सपा का विधायक हैं.
जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने पहली बार उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा क्षेत्र से इकरा चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया. इकरा अपने ही चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल रही. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप चौधरी को 69,116 वोटों के अंतर से हराया. जहाँ भाजपा के उम्मीदवार को 4,58,897 मत आएं तो वही इकरा चौधरी को 5,30,013 वोट प्राप्त हुए. इस जीत के बाद इकरा चौधरी पहली बार लोकसभा पहुंची.
कैराना लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश के शामली और सहारनपुर जिले तक फैली हुई हैं. राज्य की इस संसदीय क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य होने के कारन यहाँ से भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्क्रर मिलती रही हैं और पार्टी अब तक यहाँ से केवल तीन बार 1998, 2014 और 2019 में ही जीत दर्ज कर पायी हैं. हालांकि यहाँ कांग्रेस भी अधिक मजबूत स्थिति में नही रही हैं. अब तक के हुए चुनाव में कांग्रेस को केवल दो बार ही जीत हासिल हुई हैं. कैराना से सांसद निर्वाचित होने के बाद इकरा ने शिक्षा मंत्रालय के द्वारा पाठ्यपुस्तकों से महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सामग्रियों को हटाने, जिसमें विशेषरूप से मुगल इतिहास को बदलने को लेकर चिंता व्यक्त की
इकरा चौधरी की संपत्ति (Iqra Choudhary Property)
2024 में लोकसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार इकरा चौधरी की कुल संपत्ति 68.74 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर 8.84 लाख रूपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको इकरा चौधरी जीवनी (Iqra Choudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.











