चंदन चौहान की जीवनी (Chandan Chauhan Biography in Hindi)
Chandan Chauhan Latest News - चंदन चौहान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति के एक प्रमुख युवा नेता हैं, जो वर्तमान में राज्य की बिजनौर लोकसभा सीट से 18वीं लोकसभा के सांसद हैं. समाजवादी पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा आरम्भ करने वाले चौहान वर्तमान में एनडीए (राष्ट्रीय लोक दल) के सदस्य हैं. वर्ष 2024 के आम चुनाव में उन्होंने भाजपा और आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर बिजनौर से शानदार जीत हासिल की थी. हालाकि इससे पहले वे 2022 में मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत आने वाली मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं. इस लेख में हम आपको चंदन चौहान के जीवन परिचय (Chandan Chauhan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
चंदन चौहान जन्म और परिवार (Chandan Chauhan Birth & Family)
चंदन चौहान (Chandan Chauhan) का जन्म 23 अगस्त 1988 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री संजय चौहान (Shri Sanjay Chauhan) और माता का नाम श्रीमती अनुराधा चौहान (Smt Anuradha Chauhan) हैं.
उनका विवाह 8 दिसंबर 2010 को यशिका चौहान (Yashika Chauhan) से हुआ था. उन्हें दो संतान है. उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं. उनकी पत्नी व्यवसायी हैं.
चंदन चौहान के दादा का नाम चौधरी नारायण सिंह था, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. जबकि चंदन चौहान के पिता संजय चौहान राज्य में विधायक और सांसद रह चुके हैं.
चंदन चौहान हिन्दू है और जाति से गुर्जर हैं.
उनपर 3 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: 188, सिविल लाइन, दक्षिण मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश 251002 0131-2621244, 9759337252
वर्तमान पता: 15, महादेव रोड, नई दिल्ली 110001 011-23310407, 23310507, 9012222266
चंदन चौहान की शिक्षा (Chandan Chauhan Education)
चंदन चौहान ने वर्ष 2011 में श्रीराम लॉ कॉलेज मुजफ्फरनगर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से ग्रेजुएट प्रोफेशनल बीएएलएलबी की.
चंदन चौहान राजनीतिक करियर (Chandan Chauhan Political Career)
चंदन चौहान उत्तर प्रदेश के राजनीतिक घराने से आते हैं. उनके पिता सहित दादा भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं. राज्य के शामली जिले के कैराना में चौहान का मूल पारिवारिक आवास रहा हैं. उनके दादा नारायण सिंह राज्य के पहले उप-मुख्यमंत्री थे, जिनका कार्यकाल 3 अप्रैल 1967 से 25 फरवरी 1968 तक था. बाद में, उनके पिता संजय सिंह भी 1996 में सपा के टिकट पर मोरना विधानसभा सीट से विधायक चुने गए. एक लंबे अतंराल के बाद 2009 में हुए 15वीं लोकसभा चुनाव में वे बिजनौर सीट से राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए. वर्ष 2021 में कोविड के दौरान संजय सिंह की मृत्यु हो गई.
तो वही बिजनौर क्षेत्र के इस राजनीतिक घराने से आने वाले युवा पीढ़ी के नेता चंदन चौहान की राजनीतिक यात्रा लगभग एक दशक पहले समाजवादी पार्टी के साथ शुरू हुई. पहली बार वे 2017 के विधानसभा चुनाव में खतौनी सीट से सपा के टिकट पर खड़े हुए, पर हार गए. वर्ष 2022 में सपा का राष्ट्रीय लोक दल से गठबंधन हो गया और इसी के तहत चौहान को गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर राष्ट्रीय लोक दल के चिन्ह पर लड़ाया गया. पार्टी ने उन्हें मुजफ्फरनगर जिले के मीरपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया और वे जीत गए. वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चंदन चौहान को कुल 1,07,421 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार प्रशांत चौधरी को 80,041 मत हासिल हुए. इस तरह चौहान को 27,380 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई.
इसके बाद चौहान 2024 के आम चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से खड़े हुए. इस बार के चुनाव में रालोद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा था. इस कारण उन्हें आसानी से जीत हासिल हो गई और वे पहली बार 18वीं लोकसभा में संसद सदस्य बने. 18वीं लोकसभा चुनाव में चौहान को कुल 4,04,493 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी सपा--इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन के उम्मीदवार दीपक सैनी को 3,66,985 मत हासिल हुए. इस तरह चौहान ने अपने पहले लोकसभा चुनाव में 37,503 मतों के अंतर से जीत हासिल की. वर्तमान में, वे इसी सीट से भाजपा के प्रभाव वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसद हैं.
चंदन चौहान की संपत्ति (Chandan Chauhan Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार डॉ. चंदन चौहान की कुल संपत्ति 7.84 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 25 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको चंदन चौहान जीवनी (Chandan Chauhan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













