PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री: तेज प्रताप यादव विवाद में सबसे बड़ा ट्विस्ट! देखें क्या है पूरा मामला?

19 जून 2026
साझा करें:
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री: तेज प्रताप यादव विवाद में सबसे बड़ा ट्विस्ट! देखें क्या है पूरा मामला?

तेज प्रताप यादव पर अनुष्का के भाई का गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला!

बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कई मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले वाले राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर आए चर्चा में, तेज प्रताप यादव पर उनकी कथित प्रेमिका अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने जबरन घर में घुसने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पटना सिविल कोर्ट में दर्ज कराया मुकदमा, आकाश का आरोप है कि बीते 6 जून को जब वह राजस्थान में थे, तब तेज प्रताप अपने पीए मोतीलाल यादव के साथ उनके पाटलिपुत्र स्थित फ्लैट पर पहुंचे और अपनी कथित बेटी 'उज्जैनी' से मिलने की जिद करते हुए जबरन घर में घुसे व दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, इतना ही नहीं, आकाश ने यह भी सनसनीखेज दावा किया है कि इस घटना के बाद उन्हें कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से विदेश से धमकी भरे फोन आए, जिसमें चेतावनी दी गई कि वह तेज प्रताप के खिलाफ मुंह न खोलें, पुलिस द्वारा 10 जून को शिकायत देने के बावजूद एफआईआर दर्ज न किए जाने पर आकाश ने सीधे अदालत का दरवाजा खटखटाया है, वही इस पूरे विवाद पर तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए इन आरोपों को खुद को बदनाम करने की झूठी साजिश और दुष्प्रचार करार दिया, तेज प्रताप यादव ने कहा- मेरे ऊपर लगाए गए धमकी और दबाव बनाने के आरोप मनगढ़ंत हैं, मेरे खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत छवि खराब करने की साजिश है


https://x.com/i/status/2067645006417142092

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal