PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अब आमजन में डर है और अपराधियों में विश्वास— राजस्थान की कानून व्यवस्था पर गहलोत का बड़ा बयान

20 जून 2026
साझा करें:
अब आमजन में डर है और अपराधियों में विश्वास— राजस्थान की कानून व्यवस्था पर गहलोत का बड़ा बयान

Ashok Gehlot I Bhajan Lal Sharma I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Rajasthan Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- प्रदेश के इतिहास में पहली बार बनी है ऐसी स्थिति, जब गृह विभाग पूरी तरह हो गया है विफल, जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटना और फिर गोली मारकर हत्या कर देना, इस बात का जीता-जागता सबूत है कि पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह हो चुकी है ध्वस्त, ये खौफनाक घटनाएं साफ संकेत हैं कि अपराधियों के दिलों से कानून और पुलिस का डर पूरी तरह हो चुका है खत्म, सरकार की नाकामी के कारण आज बिल्कुल उलट गई है स्थिति, आमजन में बढ़ रहा है डर और अपराधियों में विश्वास, एक सभ्य समाज के लिए यह है बेहद खतरनाक और चिंताजनक स्थिति, सरकार तुरंत जागे अपनी कुंभकर्णी नींद से 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal