PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मुस्कुराते हुए बोले शाह- अब कोई गुट नहीं बचा, देश में सिर्फ एक ही शिवसेना... देखें वीडियो

20 जून 2026
साझा करें:
मुस्कुराते हुए बोले शाह- अब कोई गुट नहीं बचा, देश में सिर्फ एक ही शिवसेना... देखें वीडियो

Amit Shah I Eknath Shinde I Devendra Fadanvis I Uddhav Thackeray I Maharastra Politics I Indian Politics I Political News I Bjp Maharastra I Shivsena Ubt I Breaking News I

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे पर कसा तीखा तंज, अमित शाह ने मंच पर भाषण के दौरान मुस्कुराते हुए एकनाथ शिंदे का परिचय देते हुए कहा- पहले एकनाथ शिंदे के नाम के आगे लगाना पड़ता था शिंदे गुट, लेकिन अब केवल रह गई है एक ही शिवसेना, कोई अन्य गुट बाकी नहीं रहा, देश में सिर्फ एक ही असली शिवसेना है और उसके प्रमुख हैं एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे ने अपनी पुरानी विचारधारा छोड़कर राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस के साथ किया गठबंधन, शाह ने महाराष्ट्र सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा- राज्य में तेजी से हो रहा है विकास और सरकार स्थिर नेतृत्व के साथ बढ़ रही है आगे, इतिहास याद रखेगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 सालों में भारत ने तेजी से किया विकास, अपनी संस्कृति को किया मजबूत और वैश्विक स्तर पर बनाई नई पहचान, विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा- कई लोग पश्चिम बंगाल को बीजेपी के लिए मानते थे कठिन, लेकिन वहां भी पार्टी ने किया मजबूत प्रदर्शन, घुसपैठ के मुद्दे पर भी सख्त रुख दिखाते हुए कहा- भारत नहीं है कोई धर्मशाला और यहां केवल वही लोग रहेंगे जो इस देश के हैं नागरिक, सभी घुसपैठियों को निकाला जाएगा बाहर, बता दें शिवसेना यूबीटी में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की स्थिति हो गई है कमजोर, छह सांसदों ने अलग गुट बनाकर लोकसभा स्पीकर को शिंदे की शिवसेना में विलय का सौंप दिया है पत्र, इसके बाद लोकसभा में उद्धव ठाकरे के पास अब बचे हैं सिर्फ तीन सांसद 

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal