भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरूण चुघ के घर के बाहर हुई जबरदस्त नारेबाजी, अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तरुण चुघ के घर के बाहर आज किया प्रदर्शन, इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंजाब में धर्म और नफरत की राजनीति के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करने का लगाया आरोप, प्रदर्शन में शामिल आप विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा- भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का कर रही है प्रयास, लेकिन पंजाब की जनता ऐसी राजनीति को नहीं होने देगी सफल, आम आदमी पार्टी है एक आंदोलन से निकली हुई पार्टी, उसके कार्यकर्ता नहीं आने वाले हैं किसी दबाव या लालच में, भाजपा लंबे समय से विभिन्न राज्यों में धार्मिक ध्रुवीकरण की करती रही है राजनीति, अब पंजाब में भी वही रणनीति अपनाने की कर रही है कोशिश, पंजाब है शहीदों और देशभक्तों की धरती, जहां नफरत की राजनीति को नहीं किया जाएगा स्वीकार
भाजपा के इस बडे नेता व राज्यसभा सांसद के घर के बाहर हुआ बड़ा प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी!

Tarun Chugh I Bjp I Aam Aadmi Party I Aap I Panjab Politics I Indian Politics I Politalks I Politalks News I Political News I








