PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

NEET री-एग्जाम में नागपुर के छात्र का सेंटर निकला अबू धाबी, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

20 जून 2026
साझा करें:
NEET री-एग्जाम में नागपुर के छात्र का सेंटर निकला अबू धाबी, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

'न पासपोर्ट, न पैसे, सेंटर अबू धाबी'— राहुल गांधी ने सुनाई छात्र की दर्दनाक कहानी

NEET री-एग्जाम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने NTA पर बोला बड़ा हमला,  राहुल गांधी ने एक छात्र का उदाहरण देते हुए दावा किया कि नागपुर का एक अभ्यर्थी पिछले एक महीने से परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर उसका सेंटर हो गया अबू धाबी आवंटित, राहुल गांधी ने कहा- नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था, कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया, उसका सेंटर निकला - अबू धाबी, न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है - क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है? आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए,  NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है, जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है - उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं, कोटा में मैंने यही कहा था - यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही, यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है, हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए, वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं - और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal