Abhishek Banerjee Big statemeent: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, अभिषेक बनर्जी ने इन सभी सांसदों को अयोग्य घोषित करने के लिए स्पीकर को सौंपी हैं याचिकाएं और बागियों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की चुनौती दी, वही स्पीकर से मुलाकात के बाद टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने मीडिया में दिया बड़ा बयान, कहा- TMC के 20 सांसद 3-4 दिन पहले स्पीकर से मिले थे और अपना अलग ग्रुप बनाने का दावा किया था, मीडिया के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि उनके साथ एक अलग ग्रुप जैसा बर्ताव किया जाए, फिर उनमें से 2-4 ने कुछ घंटों बाद NCPI में विलय होने का दावा किया, जिसके बारे में हममें से किसी ने नहीं सुना, मैंने, TMC के लोकसभा नेता के तौर पर, 20 अलग-अलग अयोग्यता याचिकाएँ दायर की हैं, 10वीं अनुसूची उनके खिलाफ है, उन लोगों के खिलाफ है जो दावा करते हैं कि उन्होंने एक अलग ग्रुप बनाया है, अगर उनमें थोड़ी भी ईमानदारी है, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा- हमने अध्यक्ष के समक्ष अपना पक्ष रखा और उनसे अनुरोध किया कि वे इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें और दोनों पक्षों की बात सुनें, संविधान या सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के अनुसार, यह स्पष्ट रूप से उनके विरुद्ध है, संविधान में इसका स्पष्ट उल्लेख है, इसलिए या तो संविधान गलत है, या वे गलत हैं, दोनों में से एक तो गलत है ही, इस स्तर पर अदालत जाना या कानूनी उपाय तलाशना एक काल्पनिक प्रश्न है, लेकिन हमने यह मामला अध्यक्ष के विवेक और निर्णय पर छोड़ दिया है, वे दूसरे पक्ष की बात भी सुनेंगे और फिर हमें एक और बैठक के लिए बुलाएंगे, हमें उम्मीद है कि सभी प्रासंगिक संवैधानिक प्रावधानों को देखने के बाद, लोकसभा अध्यक्ष संविधान के अनुसार कार्य करेंगे और उसका उल्लंघन नहीं करेंगे, मेरी यही आशा है
TMC के 20 सांसदों पर गिरेगी गाज? ओम बिरला से मुलाकात के बाद अभिषेक बनर्जी ने दी ये बड़ी जानकारी

संसदीय संकट: अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी 20 बागी सांसदों की अयोग्यता याचिका, दी इस्तीफे की चुनौती









