PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'लक्ष्मण रेखा न लांघे...'- मंत्री किरोड़ी मीणा ने ACB की कार्यशैली पर उठाये गंभीर सवाल, जानें पूरा मामला

19 जून 2026
साझा करें:
'लक्ष्मण रेखा न लांघे...'- मंत्री किरोड़ी मीणा ने ACB की कार्यशैली पर उठाये गंभीर सवाल, जानें पूरा मामला

Kirodi Lal Meena I Bhajan Lal Sharma I Acb I Rajasthan Bjp I Ashok Gehlot I Govind Singh Dotasara I Rajasthan Politics I Politalks News I Breaking News I 

राजस्थान की भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री किरोडी लाल मीणा भ्रष्टाचार निरोधर ब्यूरो की कार्यशैली पर उठाए सवाल, आज बीजघूंस कांड से जुडे मामले को लेकर जयपुर स्थित एसीबी मुख्यालय पहुंचे मंत्री मीणा, इस दौरान मंत्री मीणा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- मैं आज  यहां आया हूं डीजी साहब से मिलने, एसीबी ने नकली बीज घूंसकांड में की है प्रभावी कार्रवाई, एसीबी द्वारा एफआईआर करवाई गई दर्ज, मुझे पूरा शक है कि एसीबी ने किसी दबाव में यह गैर कानूनी कार्य किया तथा षडयंत्र रचकर मेरे जैसे आदमी को बदनाम करने का किया कार्य किया, एफआईआर दर्ज होने से पहले एसीबी द्वारा उसका हिस्सा एक रणनीति के तहत किया गया वायरल, मैं चाहता हूँ कि जनता को दी जाए इसकी जानकारी कि यह कौन है डॉक्टर, कौन है मंत्री, आप जानते है कि मैं भी हूँ डॉक्टर और मंत्री, इससे आमजन में मेरे बारे में बना हुआ है संशय, यह गलत धारणा बनी है कि मैं इस प्रकरण में हूं शामिल, जिससे मेरी छवि पर पड़ा है भारी प्रतिकूल प्रभाव, कांग्रेस के नेता गहलोत और डोटासरा के द्वारा मुझ पर लगाए गए बेबुनियाद आरोप, अखबारों में ये न्यूज छपी और भ्रम फैलाया गया कि मैं हो सकता हूं इसका आरोपी, डोटासरा जैसे लोग जिन्होंने राजस्थान को लूटा और बर्बाद करके रख दिया, ऐसे लोग मेरे उपर लगा रहे हैं आरोप, जिससे मैं ​हूं आहत, अगर मैं हूं दोषी तो मुझे कर लो गिरफ्तार, इसके साथ ही मैं एसीबी से कहने आया हूं कि एसीबी ना लांघे सीमाएं, हम सीमाएं लांघें तो हमें करे गिरफ्तार, मुझे पूरा शक है कि एसीबी दबाव में कर रही काम, मैं मुख्यमंत्री से कहूंगा कि सिटिंग जज से हो इस मामले की जांच, मेरा नाम करवाया गया बदनाम, सूचना कहां से लीक हुई एवं इसे किसने किया वायरल, एसीबी के इतिहास में आज तक नहीं हुआ ऐसा

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal