PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी की कोटा छात्र रैली के बाद एक्शन में डोटासरा, लिया ये बडा फैसला!

19 जून 2026
साझा करें:
राहुल गांधी की कोटा छात्र रैली के बाद एक्शन में डोटासरा, लिया ये बडा फैसला!

Rahul Gandhi I Govind Singh Dotasara I Rajasthan Pradesh Congress I Pcc I Rajasthan Congress I Indian Politics I Rajasthan Politics I Breaking News I

नीट 2026 पेपर लीक, परीक्षाओं के अचानक रद्द होने और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ इन दिनों खोल रखा है मोर्चा, गत बुधवार लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 17 जून को कोटा में हुई 'छात्रों की गूंज' रैली के बाद अब इस आंदोलन को राजस्थान कांग्रेस प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाने की तैयारी में, इसके तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार, आगामी 20 जून से 27 जून तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस व्यापक स्तर पर प्रेस वार्ताएं और जन प्रस्तुतियां करेगी आयोजित, इसके जरिए प्रदेश कांग्रेस के नेता कोटा रैली में राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों और मूल प्रस्तुति को प्रदेश की आम जनता, विशेषकर युवाओं और छात्रों तक पहुंचाने का करेगी प्रयास, इन कार्यक्रमों में पार्टी प्रवक्ता, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित सभी अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के नेता रहेंगे मौजूद, इसके  साथ ही कार्यक्रमों में लक्षित प्रतिभागियों में विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं, स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों, युवाओं, शिक्षाविदों, प्रभावशाली व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों तथा नागरिक समाज के सदस्यों को सक्रिय रूप से किया जायेगा शामिल 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal