कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, आज दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा- जनता ने भाजपा को सरकार चलाने के लिए दिया है बहुमत, लेकिन दो-तिहाई बहुमत नहीं दिया, ऐसा जनादेश, जो जनता ने नहीं दिया, उसे कृत्रिम रूप से तैयार करने का प्रयास है लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत, पहले जो विधेयक गिर चुका था, उसे दोबारा लाने की कोशिश है एक मैन्युफैक्चर्ड मैंडेट के माध्यम से राजनीतिक एजेंडा पूरा करने का प्रयास, जिसकी अनुमति देश की जनता ने कभी नहीं दी, यदि राजनीतिक दलों को तोड़कर, सांसदों को इधर-उधर कर और कृत्रिम जनादेश तैयार कर संवैधानिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का किया जाएगा प्रयास, तो देश की जनता इसे नहीं करेगी स्वीकार, वहीं परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पायलट ने कहा- परिसीमन की प्रक्रिया का है एक निर्धारित संवैधानिक ढांचा, पहले होनी चाहिए जनगणना, उसके बाद होना चाहिए आयोग का गठन और फिर परिसीमन की प्रक्रिया बढ़नी चाहिए आगे, बिना आधार और निर्धारित प्रक्रिया के परिसीमन करना केवल राजनीतिक उद्देश्य साधने का है प्रयास, जो है अवैधानिक, अनैतिक और असंवैधानिक, देश की जनता देख रही है सब और समझ रही है कि भारतीय जनता पार्टी अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए अपना रही है किस प्रकार के रास्ते
सांसदों की तोड़-फोड़ पर सचिन पायलट का बड़ा बयान- राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा...

Sachin Pilot I Congress I Bjp I Rajasthan Congress I Indian Politics I Rajasthan Politics I Breaking News I









