PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

सपा में टूट के केशव मौर्य के दावे पर शिवपाल का पलटवार, कहा- सिर्फ TRP के लिए कर रहे बयानबाजी

19 जून 2026
साझा करें:
सपा में टूट के केशव मौर्य के दावे पर शिवपाल का पलटवार, कहा- सिर्फ TRP के लिए कर रहे बयानबाजी

Keshav Prasad Morya I Shivpal Yadav I Up Bjp I Samajwadi Party I Up Politics I Breaking News I

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से गमाई सियासत, मौर्य ने समाजवादी पार्टी के करीब 25 विधायक और सांसदों के टूटने को लेकर तैयार बैठे होने का किया था दावा, मौर्य के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने साधा निशाना, आज इटावा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों पर साधा निशाना, मौर्य के सपा विधायकों के टूटने वाले दावे पर पलटवार करते हुए कहा- भाजपा नेता केवल अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए कर रहे हैं इस तरह की बयानबाजी, केशव मौर्य सपा से कभी जीत नहीं पाते हैं चुनाव, समाजवादी पार्टी ने उन्हें हराया है कितनी बार, वो जब भी दोबारा लड़ेंगे चुनाव, फिर से हारेंगे समाजवादी पार्टी से, भगवान राम के यहां चोरी करने वाले हैं भारतीय जनता पार्टी के ही, यह बात पता है सभी को, जो लोग भगवान राम के मंदिर को नहीं छोड़ रहे, वो लूट रहे हैं जनता को भी, इनसे बड़ा अधर्मी कोई नहीं हो सकता, इतिहास में कभी न कभी यह जरूर लिखा जाएगा कि मंदिर में चोरी करवाई थी भाजपा के लोगों ने ही, इस सरकार में बिना पैसे के नहीं हो रहा है कोई काम और बेईमानी-भ्रष्टाचार से गरीब, किसान व व्यापारी सब हैं परेशान, बता दें बीते दिनों कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया था कि सपा के 25-26 विधायक और सांसद टूटने को बैठे हैं तैयार और सपा का संचालन अखिलेश यादव के गलियारे में नहीं रहेगा


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal