PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

"क्या CM भजनलाल फंसा रहे अपने ही मंत्री को?" मंत्री किरोड़ी के आरोपों पर गहलोत का बड़ा हमला

19 जून 2026
साझा करें:
"क्या CM भजनलाल फंसा रहे अपने ही मंत्री को?" मंत्री किरोड़ी के आरोपों पर गहलोत का बड़ा हमला

Kirodi Lal Meena I Ashok Gehlot I Bhajan Lal Sharma I Rajasthan Politics I Acb I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Politalks News I Breaking News I

राजस्थान की भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री किरोडी लाल मीणा ने आज एसीबी की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल, इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर गहलोत ने कहा- राजस्थान की भाजपा सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा आज एसीबी मुख्यालय में की गई प्रेस वार्ता ने भाजपा सरकार की आपसी कलह को कर दिया है उजागर, कृषि मंत्री ने एसीबी पर सीधे उन्हें किसी दबाव में आकर फँसाने के लगाए हैं आरोप, कृषि मंत्री ने एसीबी को पॉलिटिकल वैपन यानी राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का लगाया है आरोप, एसीबी है सीधे मुख्यमंत्री के अधीन, क्या कृषि मंत्री सीधे मुख्यमंत्री पर उन्हें फँसाने का लगा रहे हैं आरोप? अब ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री की है कि वह बताएँ सच्चाई कि कृषि मंत्री इस रिश्वत प्रकरण में लिप्त हैं या मुख्यमंत्री के अधीन ACB उन्हें फँसा रही है? बता दें मंत्री किरोडी लाल मीणा ने आज जयपुर स्थित एसीबी मुख्यालय पहुंचकर एसीबी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाकर कहा था, मुझे बदनाम करने के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत एसीबी द्वारा वायरल की गई एफआईआर, दोषी हूं तो मुझे कर लो गिरफ्तार, लेकिन सीमाएं न लांघे एसीबी, हम सीमाएं लांघें तो हमें करो गिरफ्तार, दबाव में काम करना बंद करे एसीबी 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal