PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

NEET पेपर लीक के बीच राजस्थान में बंद पड़ी मानसिक हेल्पलाइन, बेनीवाल ने उठाए बड़े सवाल

20 जून 2026
साझा करें:
NEET पेपर लीक के बीच राजस्थान में बंद पड़ी मानसिक हेल्पलाइन, बेनीवाल ने उठाए बड़े सवाल

NEET पेपर लीक संकट के बीच राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन ठप, सांसद हनुमान बेनीवाल का जेपी नड्डा पर बड़ा हमला

Hanuman Beniwal Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, NEET पेपर लीक के चलते देश भर के हजारों छात्रों में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव के बीच, राजस्थान से एक बड़ी चिंताजनक खबर आ रही सामने,  राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को सीधे तौर पर आड़े हाथों लेते हुए एक बड़ा दिया बयान,  सांसद बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर एनटीए (NTA) द्वारा छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के दावों को एक तरफ 'दिखावा' करार दिया, तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में 24×7 आपातकालीन मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा 'Tele-MANAS' के ठप होने पर जताई गहरी चिंता, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- JP नड्डा एक तरफ NTA द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करके यह प्रचारित किया जा रहा है कि प्रिय NEET अभ्यर्थियों,आपका मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, कोई भी परीक्षा आपके जीवन से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, यदि आप तनाव, चिंता या अत्यधिक दबाव महसूस कर रहे हैं, तो कृपया तुरंत इन आधिकारिक हेल्पलाइनों से संपर्क करें, जबकि दूसरी तरफ  नीट का पेपर लीक होने से जब हजारों छात्र-छात्राएं तनाव से जूझ रहे हैं, तब  राजस्थान की 24×7 आपातकालीन मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन Tele-MANAS के संचालन में बाधा गंभीर चिंता का विषय है, इस सेवा में कार्यरत निजी वेंडर Dayton Natural Resources Pvt Ltd की हठधर्मिता, वेतन विवाद और कार्य परिस्थितियों को लेकर जो सेवाएं प्रभावित हुई हैं, इसका सीधा असर उन विद्यार्थियों और नागरिकों पर पड़ सकता है जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य सहायता की तत्काल आवश्यकता है, क्या आप राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निर्देशित करके  Dayton Natural Resources Pvt Ltd की हठधर्मिता पर लगाम लगाएंगे ?  


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal