PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

लेफ्ट और TMC के बनाए गड्ढों को सुपरफास्ट गति से भर रही बीजेपी सरकार- बंगाल में PM मोदी का बड़ा बयान

20 जून 2026
साझा करें:
लेफ्ट और TMC के बनाए गड्ढों को सुपरफास्ट गति से भर रही बीजेपी सरकार- बंगाल में PM मोदी का बड़ा बयान

Narendra Modi I Suvendu Adhikari I Tmc I Mamata Banerjee I Abhishek Benerjee I Bengal Bjp I Bengal Politics I Politalks News I Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, लेफ्ट और टीएमसी पर बोला तीखा हमला, आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित पश्चिम बंग दिवस कार्यक्रम में जनसभा को किया संबोधित, इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- देश की आजादी के समय की गई थी बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश, उस कठिन समय में कांग्रेस ने मजबूती से खड़े होने के बजाय टेक दिए थे घुटने, इतिहास के उन पलों को भूल नहीं सकता देश, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव का नया दौर हो चुका है शुरू, आजादी के 79 वर्षों बाद पहली बार राज्य में बनी बीजेपी की सरकार और इससे विकास का नया अध्याय हुआ शुरू, बंगाल की जनता ने बीजेपी को समर्थन देकर चुना है बदलाव का रास्ता,  बंगाल की हवा में अब है एक नई ताज़गी, यहां के कण-कण से आ रही है एक नई खुशबू, ऐसा लग रहा है जैसे बंगाल अब बेड़ियों से हो गया है आज़ाद, जैसे बंगाल का गौरव लौटने का हो गया है आरंभ, बंगाल में दशकों तक पहले लेफ्ट और फिर टीएमसी ने जो गड्ढे बनाए, उन्हें भरने के लिए डबल इंजन सरकार ने सुपरफास्ट गति से काम करना कर दिया है शुरू, बिजली की रफ्तार से हो रहे हैं फैसले, रुकी हुई योजनाओं पर काम बढ़ रहा है आगे, इसी कड़ी में आज यहाँ सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ है उद्घाटन और शिलान्यास 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal