PoliTalks News
बायोग्राफी

विनोद कुमार बिंद की जीवनी | Vinod Kumar Bind Biography in Hindi

15 जून 2026
साझा करें:
विनोद कुमार बिंद की जीवनी | Vinod Kumar Bind Biography in Hindi

Vinod Kumar Bind Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको विनोद कुमार बिंद जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


विनोद कुमार बिंद की जीवनी (Vinod Kumar Bind Biography in Hindi)

Vinod Kumar Bind Latest News - डॉ. विनोद कुमार बिंद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रखर और प्रभावशाली नेता मानें जाते हैं, जो वर्तमान में राज्य की भदोही लोकसभा सीट से सांसद (एमपी) हैं. पेशे से सर्जन रहे, डॉ. बिंद ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2022 में विधायक के तौर पर जीत के साथ की थी. राजनीति में आने से पहले वे कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में भी बड़ी भूमिका निभाई हैं. राजनीतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक सुधार के कट्टर समर्थक रहे, डॉ बिंद की भदोही सहित पूर्वांचल के कई क्षेत्रो की जमीनी राजनीति में जबरदस्त पकड़ रही है. इस लेख में हम आपको विनोद कुमार बिंद के जीवन परिचय (Vinod Kumar Bind Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

विनोद कुमार बिंद जन्म और परिवार (Vinod Kumar Bind Birth & Family)

डॉ. विनोद कुमार बिंद (Vinod Kumar Bind) का जन्म 1 जनवरी 1974 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनके पिता का नाम सचानु राम बिंद (Sachanu Ram Bind) और माता का नाम रमा देवी (Rama Devi) हैं.

उनका विवाह 19 मई 2001 को रीना बिंद (Reena Bind) से हुआ था. उन्हें तीन संतान है. उन्हें दो बेटे और एक बेटी हैं. उनकी पत्नी व्यवसायी हैं.

विनोद कुमार बिंद हिन्दू है.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  कैलाश पुरी, पंडित दीनदयाल नगर चंदौली चंदौली उत्तर प्रदेश 232101, 9918742111, 9305826015

वर्तमान पता: 501, 5वीं मंजिल, एमपीफ्लैट्स, कोशी टावर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली 110001

011-23353530, 23353531, 9305826015, 9971804179

विनोद कुमार बिंद की शिक्षा (Vinod Kumar Bind Education)

डॉ. विनोद कुमार बिंद ने वर्ष 2004 में इलाहाबाद के एमएलएन मेडिकल कॉलेज से बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) और वर्ष 2010 में उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज से मास्टर ऑफ सर्जरी की.

विनोद कुमार बिंद का शुरुआती जीवन (Vinod Kumar Bind Early Life)

डॉ. विनोद कुमार बिंद का आरम्भिक जीवन राजनीति से दूर चिकित्सा क्षेत्र से शुरू हुआ. राजनीति में आने से पहले, बिंद ने ग्रामीण क्षेत्रों में एक चिकित्सक के रूप में काम किया. उन्होंने चिकित्सा सहायता कार्यक्रम चलाए. मुगलसराय, मिर्जापुर और गोपीगंज स्थित रमा देवी अस्पताल के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के वंचितों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान किया. स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा, उन्होंने कुछ सामाजिक कार्यों को भी सम्पादित किया, जिनमें, वंचित परिवारों के लिए सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित करना भी शामिल है.

विनोद कुमार बिंद राजनीतिक करियर (Vinod Kumar Bind Political Career)

डॉ. विनोद कुमार बिंद की राजनीतिक यात्रा 2022 में निषाद पार्टी से शुरू हुई. 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले डॉ. विनोद कुमार बिंद को सबसे पहले समाजवादी पार्टी में आने का निमंत्रण मिला. पर वैचारिक मदभेद के कारण उन्होंने सपा का यह ऑफर ठुकरा दिया और अगले ही दिन निषाद पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी ने उन्हें मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया और वे जीत गए. वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विनोद कुमार बिंद को कुल 1,03,235 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार रोहित शुक्ला को 69,648 मत हासिल हुए. इस तरह बिंद को अपने पहले विधानसभा चुनाव में 33,587 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल हुई.

इसके बाद बिंद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. भाजपा ने उन्हें 2024 के आम चुनाव में भदोही लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया. इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई और वे पहली बार 18वीं लोकसभा में संसद सदस्य बने. 18वीं लोकसभा चुनाव में बिंद को कुल 4,59,982 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी टीएमसी--इंडी (TMC-INDIA alliance) गठबंधन के उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी को 4,15,910 मत हासिल हुए. इस तरह बिंद ने अपने पहले लोकसभा चुनाव को 44,072 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की. वर्तमान में, वे इसी सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं.

विनोद कुमार बिंद की संपत्ति (Vinod Kumar Bind Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार डॉ. विनोद कुमार बिंद की कुल संपत्ति 10.57 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.77 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  विनोद कुमार बिंद जीवनी (Vinod Kumar Bind Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal