आरके चौधरी की जीवनी (R. K. Chaudhary Biography in Hindi)
R. K. Chaudhary Latest News - आरके चौधरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक वरिष्ठ नेता है, जो वर्तमान में राज्य के मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से राजनीति की शुरुआत करने वाले चौधरी कुछ समय के लिए कांग्रेस में भी रह चुके हैं, पर 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इस लेख में हम आपको आरके चौधरी के जीवन परिचय (R. K. Chaudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
आरके चौधरी जन्म और परिवार (R. K. Chaudhary Birth & Family)
राम कृष्ण चौधरी जो आरके चौधरी (R K Chaudhary) के नाम से अधिक जाते हैं, का जन्म 6 दिसंबर 1950 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम जगदीन (Jagdeen) और माता का नाम श्रीमती (Shrimati) हैं.
उनका विवाह नही हुआ हैं. वे अविवाहित हैं. आरके चौधरी हिन्दू है. उनपर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता : 8/19 इंदिरा नगर, तहसील सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226016, 9415025584, 8090525584
आरके चौधरी की शिक्षा (R. K. Chaudhary Education)
आरके चौधरी ने 1973 में के.एस. साकेत कॉलेज, फैजाबाद अवध विश्वविद्यालय से बी.एससी. और फिर वर्ष 1977 में के.एस. साकेत कॉलेज, फैजाबाद अवध विश्वविद्यालय से एलएलबी की.
आरके चौधरी राजनीतिक करियर (R. K. Chaudhary Political Career)
आरके चौधरी जिनका पूरा नाम राम कृष्ण चौधरी हैं, समाजवादी पार्टी के बेबाक पर विवादास्पद बयान देने वाले नेता मानें जाते हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत कांशी राम के नेतृत्व में बनी बहुजन समाज पार्टी से हुई. वे बसपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. पहली बार 1996 में वे राज्य के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर निर्वाचित हुए. बाद में, 2002 और 2007 में वे इसी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी से विधायक (एमएलए) चुने गए.
अगले चुनावों में भी उन्होंने स्वतंत्र रूप से लड़ा और हारते चले गए. उन्होंने 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा है और बुरी तरह से हार गए. तीसरे स्थान पर रहने वाले चैधरी को कुल मत का लगभग 4 प्रतिशत वोट ही हासिल हो पाया. जबकि इस चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार भाजपा के कौशल किशोर को लगभग 50 प्रतिशत मत हासिल हुए. वर्ष 2024 के 18वीं लोकसभा चुनाव में चौधरी मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में विजयी हुए. पर इस बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर उनकी जीत हुई.
राज्य की मोहनलाल गंज सीट (Mohanlalganj Lok Sabha constituency) उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में स्थित एक लोकसभा संसदीय क्षेत्र है जिसमें मुख्य रूप से लखनऊ शहर का ग्रामीण क्षेत्र शामिल है. वर्ष 1962 में अस्तित्व में आयी लोकसभा की यह सीट 2008 में हुए संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद भी कायम हैं. पिछले सभी चुनावों के इतिहास को देखकर यह कहां जा सकता हैं कि इस सीट पर सभी राजनीतिक दलों का मिला-जुला असर रहा हैं. फिर भी यहाँ सपा का कुछ हद तक अधिक प्रभाव देखने को मिला हैं. इस बार (2024) में भी समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार आरके चौधरी की जीत हुई.
आरके चौधरी के विवाद (R. K. Chaudhary Controversy)
आरके चौधरी ने दिसंबर 2025 में हिन्दुओ के विरुद्ध एक बेहद भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि मैं (आरके चौधरी) पर्यावरण मंत्री रह चुका हूँ. शवों को जलाने की परंपरा से भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को बढ़ा रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह गलत हैं. बाद में, सपा के इस बयान पर देशव्यापी निंदा हुई. लोगो ने इसे हिन्दू विरोधी कहकर कड़ी आलोचना की.
आरके चौधरी की संपत्ति (R. K. Chaudhary Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार आरके चौधरी की कुल संपत्ति 2.83 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नही है.
इस लेख में हमने आपको आरके चौधरी जीवनी (R. K. Chaudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













