PoliTalks News
बायोग्राफी

राम प्रसाद चौधरी की जीवनी | Ram Prasad Chaudhary Biography in Hindi

18 जून 2026
साझा करें:
राम प्रसाद चौधरी की जीवनी | Ram Prasad Chaudhary Biography in Hindi

Ram Prasad Chaudhary Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राम प्रसाद चौधरी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राम प्रसाद चौधरी की जीवनी (Ram Prasad Chaudhary Biography in Hindi)

Ram Prasad Chaudhary Latest News - राम प्रसाद चौधरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक वरिष्ठ और कद्दावर नेता है. जो वर्तमान में 18वीं लोकसभा में राज्य के बस्ती सीट से सांसद हैं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को पराजित करके यह सीट जीती हैं. राज्य की कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक रहे चौधरी उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं किराया नियंत्रण मंत्री रह चुके हैं. लोकसभा सदस्य के तौर पर यह उनकी दूसरी जीत हैं. इस लेख में हम आपको राम प्रसाद चौधरी के जीवन परिचय (Ram Prasad Chaudhary Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राम प्रसाद चौधरी जन्म और परिवार (Ram Prasad Chaudhary Birth & Family)

राम प्रसाद चौधरी (Ram Prasad Chaudhary) का जन्म 15 नवंबर 1954 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के जिगना गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम माणिक राम चौधरी (Late Manik Ram Chaudhary) और माता का नाम स्वर्गीय बंसराजी देवी (Late Bansraji Devi) हैं.

.उनका विवाह 12 मई 1973 को कपूरा चौधरी (Kapura Chaudhary) से हुआ था. उन्हें तीन संतान है. एक बेटा और दो बेटियां हैं. उनके बेटे का नाम कविंद्र चौधरी हैं, जो वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी से कप्तानगंज विधानसभा से विधायक चुने गए हैं. वही उनके भतीजे अरविंद कुमार चौधरी भी 2009 से 2014 तक बहुजन समाज पार्टी के सदस्य के रूप में बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं.

राम प्रसाद चौधरी हिन्दू है और जाति से कुर्मी (OBC) हैं.

उनपर 4 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता :  ग्राम जिगिना पोस्ट एकडंगी संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश 272175, 9565631111

वर्तमान पता : एबी-13, तिलक मार्ग, नई दिल्ली 110001

राम प्रसाद चौधरी की शिक्षा (Ram Prasad Chaudhary Education)

राम प्रसाद चौधरी ने वर्ष 1978 में सरकारी पॉलिटेक्निक, बस्ती, उत्तर प्रदेश से डिप्लोमा किया.

राम प्रसाद चौधरी राजनीतिक करियर (Ram Prasad Chaudhary Political Career)

राम प्रसाद चौधरी समाजवादी पार्टी के जमीनी नेता मानें जाते हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा अस्सी के दशक से पहले आरम्भ हुई. वर्ष 1989 में वे जनता दल के टिकट पर पहली बार उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए. जिस पद पर वे मार्च 1991 तक रहे. वर्ष 1993 से लेकर 2017 तक वे बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक रहे. पहली बार उन्होंने वर्ष 1993 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज किया. पर अगली बार उन्होंने सपा से किनारा कर लिया और 1996 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विजयी हुए. फिर इसके बाद तीसरी बार 2002 में उन्होंने इसी कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर विजयी रहे. फिर 2007 में चौथी और 2012 में पांचवी बार फिर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विजयी हुए. लेकिन 2017 में वे पराजित हुए. उन्हें भाजपा के चंद्र प्रकाश शुक्ला ने लगभग सात हजार वोटों के अंतराल से पराजित किया.

राज्य के विधानसभा में मिली हार के बाद उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा (महागठबंधन) के उम्मीदवार के तौर पर बस्ती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा पर वे इस बार लोकसभा चुनाव हार गए. उन्हें भाजपा के हरीश द्विवेदी ने 30,354 वोटों के अंतराल से पराजित किया. नवंबर 2019 में, बसपा सुप्रीमो मायावती ने चौधरी और तीन पूर्व विधायकों को अनुशासनहीनता और दल-विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. निष्कासन के बाद, चौधरी अपने सहयोगियों के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और वर्ष 2024 के आम चुनाव में फिर से बस्ती लोकसभा निर्वाचन सीट से चुनाव लड़ा. 18वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें बस्ती सीट से सपा-इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया और वे जीत गए. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राम प्रसाद चौधरी को कुल 527,005 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार व इसी सीट पूर्व सांसद से रहे हरीश द्विवेदी को 4,26,011 मत हासिल हुए.

पांच बार विधायक और दो बार सांसद रहने के अलावा वे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. मई 2007 से लेकर फरवरी 2012 वे उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मायावती सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं किराया नियंत्रण मंत्री थे. वही वर्तमान में, राम प्रसाद चौधरी उत्तर प्रदेश के बस्ती लोकसभा सीट से सांसद हैं.

राम प्रसाद चौधरी की संपत्ति (Ram Prasad Chaudhary Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राम प्रसाद चौधरी की कुल संपत्ति 9.81 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 37 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  राम प्रसाद चौधरी जीवनी (Ram Prasad Chaudhary Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


आरके चौधरी की जीवनी

राजकुमार चाहर की जीवनी

विनोद कुमार बिंद की जीवनी

आनंद भदौरिया की जीवनी

सुष्मिता देव की जीवनी




PoliTalks News - Authoritative News Portal