PoliTalks News
बायोग्राफी

सुष्मिता देव की जीवनी | Sushmita Dev Biography in Hindi

13 जून 2026
साझा करें:
सुष्मिता देव की जीवनी | Sushmita Dev Biography in Hindi

Sushmita Dev Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सुष्मिता देव जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


सुष्मिता देव की जीवनी (Sushmita Dev Biography in Hindi)

Sushmita Dev Latest News - सुष्मिता देव पूर्वोत्तर की प्रखर और प्रभावशाली नेत्री हैं. वह कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की बेटी हैं. कांग्रेस से अपनी राजनीतिक यात्रा आरम्भ करने वाली देव एक बार विधायक और एक बार लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं. वर्ष 2011 में वे सिलचर विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई, तो वही वर्ष 2014 के आम चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर विजयी रहीं. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मिली हार के बाद वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई. इसी के बाद टीएमसी ने उन्हें मार्च 2024 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित किया और अप्रैल 2024 में वे पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुनी गई. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल अप्रैल, 2030 तक था, पर बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बहुत तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद उन्होंने 10 जून, 2026 को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया. बाद में, उन्होंने इसी दिन पार्टी सहित राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया. राजनीतिक जानकारों का मानना हैं कि वे अब भारतीय जनता पार्टी में जा सकती हैं और भाजपा के टिकट पर पुनः राज्यसभा सदस्य चुनी जा सकती हैं. इस लेख में हम आपको  सुष्मिता देव के जीवन परिचय (Sushmita Dev Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सुष्मिता देव जन्म और परिवार (Sushmita Dev Birth & Family)

सुष्मिता देव (Sushmita Dev) का जन्म 25 सितंबर 1972 को असम के सिलचर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम संतोष मोहन देव और माता का नाम श्रीमती बिथिका देव हैं. उनके माता-पिता दोनों ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं. पिता, संतोष मोहन देव कांग्रेस के दिग्गज नेता रह चुके हैं. संतोष मोहन सात बार लोकसभा सांसद होने के साथ ही यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री थे. वही उनकी माता बिथिका देव असम विधानसभा के सिलचर की विधायक हैं. सुष्मिता देव धर्म से हिन्दू है, और जाति से कायस्थ (बंगाली कायस्थ) है. सुष्मिता देव पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2024)

सुष्मिता देव की शिक्षा (Sushmita Dev Education)

सुष्मिता देव ने मिरांडा हाउस से बीए (ऑनर्स), बार-एट-लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी (कॉर्पोरेट और वाणिज्यिक कानून) किया. बाद में, उन्होंने लंदन के इन्स ऑफ कोर्ट्स स्कूल ऑफ लॉ और किंग्स कॉलेज, लंदन विश्वविद्यालय, लंदन, यूके से (वर्ष 1997-1999) में एल.एल.एम. (स्नातकोत्तर) किया. 

सुष्मिता देव राजनीतिक करियर (Sushmita Dev Political Career)

सुष्मिता देव पूर्वोत्तर भारत की प्रमुख नेत्री हैं. वह राजनीतिक घराने से आती हैं. उनके पिता संतोष मोहन देव कांग्रेस के बड़े नेता मानें जाते थे और वे त्रिपुरा और असम की राजनीति में दो दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय रह चुके थे, जबकि उनकी माता भी एमएलए हैं. देव के राजनीतिक करियर की शुरुआत लगभग डेढ़ दशक पहले हुई थी. कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2011 के असम विधानसभा चुनाव में सिलचर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया और वह चुनाव जीतने में  सफल रही. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के डॉ. राजदीप रॉय को लगभग पंद्रह हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया. जहाँ भाजपा के उम्मीदवार को 45,127 मत आएं तो वही सुष्मिता देव को 60,978 वोट प्राप्त हुए. इस जीत के बाद सुष्मिता देव पहली बार राज्य की विधानसभा पहुंची. हालाकि 2014 के लोकसभा में कांग्रेस ने उन्हें सिलचर लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया और वे लोकसभा चुनाव में भी जीत गई. इस जीत के बाद उन्होंने सिलचर विधानसभा क्षेत्र से त्यागपत्र दे दिया.

सुष्मिता देव 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सिलचर से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर खड़ी हुई पर हार गई. उन्हें भारतीय जनता पार्टी के डॉ. राजदीप रॉय ने 81,596 वोटों के अंतर से हराया. जहाँ भाजपा के उम्मीदवार को 4,99,414 मत आएं तो वही सुष्मिता देव को 4,17,818 वोट प्राप्त हुए. इस हार के बाद सुष्मिता देव ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और 2021 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं. टीएमसी ने देव को मार्च 2024 में राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित किया और वह अप्रैल 2024 को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई. राज्यसभा सांसद के तौर पर सुष्मिता देव का यह कार्यकाल अप्रैल 2024 से लेकर अप्रैल 2030 तक था.

बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी की बुरी तरह से हार के बाद पार्टी बिखर गई. पार्टी की राजकीय और केंद्रीय इकाई पार्टी के विरुद्ध निर्णय लेने लग गए. विधायक से लेकर सांसद तक पार्टी से बगावत कर दिया. वे पार्टी से छोड़कर अपना अलग गुट बनाने में लग गए और इसी घटनाक्रम में 10 जून, 2026 को सुष्मिता देव ने भी राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. बाद में, उन्होंने इसी दिन तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया. पार्टी छोड़ने से पहले उन्होंने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया. टीएमसी छोड़ने के बाद वर्तमान में, सुष्मिता देव किसी पार्टी और किसी सदन की नेत्री नहीं हैं. हालाकि, इससे पहले उन्होंने असम के मुख्यमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि सुष्मिता देव भविष्य में राज्यसभा में लौटेंगी लेकिन इस बार भाजपा के समर्थन से, हालांकि अभी तक इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.

सुष्मिता देव की संपत्ति (Sushmita Dev Property)

2024 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार सुष्मिता देव की कुल संपत्ति 11.37 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.40 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको  सुष्मिता देव जीवनी (Sushmita Dev Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal