PoliTalks News
बायोग्राफी

आनंद भदौरिया की जीवनी | Anand Bhadauriya Biography in Hindi

15 जून 2026
साझा करें:
आनंद भदौरिया की जीवनी | Anand Bhadauriya Biography in Hindi

Anand Bhadauriya Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको आनंद भदौरिया जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


आनंद भदौरिया की जीवनी (Anand Bhadauriya Biography in Hindi)

Anand Bhadauriya Latest News - आनंद भदौरिया उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रखर और कद्दावर युवा नेता है. वे वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2022 तक सीतापुर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के सदस्य रह चुके हैं, जबकि 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें सपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश के धौरहरा सीट से जीत हासिल हुई. इस जीत के बाद वे पहली बार संसद सदस्य निर्वाचित हुए हैं. इस लेख में हम आपको आनंद भदौरिया के जीवन परिचय (Anand Bhadauriya Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

आनंद भदौरिया जन्म और परिवार (Anand Bhadauriya Birth & Family)

आनंद भदौरिया (Anand Bhadauriya) का जन्म 13 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम लाल बहादुर सिंह (Lal Bahadur Singh) और माता का नाम रमा सिंह (Rama Singh) हैं.

उनका विवाह 25 नवंबर 2007 को अर्चना सिंह (Archana Singh) से हुआ था. उन्हें दो संतान है. एक बेटा और एक बेटी. उनकी पत्नी प्रोफ़ेसर हैं.

आनंद भदौरिया हिन्दू है. उनपर 4 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता :  ग्राम एवं पोस्ट पताबोझ महोली सीतापुर उत्तर प्रदेश 261141, 9919778866, 9454542929

आनंद भदौरिया की शिक्षा (Anand Bhadauriya Education)

आनंद भदौरिया ने 1999 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी और 2001 में उसी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए किया. बाद में, उन्होंने लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए) किया.

आनंद भदौरिया राजनीतिक करियर (Anand Bhadauriya Political Career)

आनंद भदौरिया समाजवादी पार्टी के जमीनी नेता मानें जाते हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा डेढ़ दशक से पहले आरम्भ हुई. वर्ष 2016 में वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए. छ वर्ष कार्यकाल वाले विधान परिषद (एमएलसी) में वे  2022 तक इसके सदस्य रहे. इससे पहले उन्होंने पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी. जिसमें पार्टी की युवा शाखा लोहिया वाहिनी के राज्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य करना शामिल है.

2014 के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे थे और 2017 में सपा सत्ता से बाहर भी हो गया. इसी के बाद, भदौरिया को 2024 के आम चुनाव में धौरहरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सपा-इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया और वे जीत गए. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आनंद भदौरिया को कुल 4,43,743 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार रेखा वर्मा को 4,39,294 मत हासिल हुए. इस तरह आनंद भदौरिया को लगभग साढ़े तीन हजार वोटो के बहुत मामूली अंतर से जीत हासिल हो गई.

राज्य की धौरहरा लोकसभा सीट (Dhaurahra Lok Sabha constituency) दो जिलों 'लखीमपुर खेरी और सीतापुर' जिलों में फैली हुई हैं. इस सीट का अस्तित्व वर्ष 2008 में हुए संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद आया. 2008 के बाद 2024 तक इस सीट पर कुल चार बार 2009, 2014, 2019 और 2024 में चुनाव हो चुके हैं. लोकसभा की इस सीट पर हुए इन चार चुनावों में एक बार कांग्रेस, दो बार भारतीय जनता पार्टी और इस बार (2024) में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार की जीत हुई. वर्तमान में, आनंद भदौरिया इसी सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.

आनंद भदौरिया की संपत्ति (Anand Bhadauriya Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार आनंद भदौरिया की कुल संपत्ति 9.97 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 9.60 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  आनंद भदौरिया जीवनी (Anand Bhadauriya Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal