PoliTalks News
बायोग्राफी

राजकुमार चाहर की जीवनी | Rajkumar Chahar Biography in Hindi

16 जून 2026
साझा करें:
राजकुमार चाहर की जीवनी | Rajkumar Chahar Biography in Hindi

Rajkumar Chahar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राजकुमार चाहर जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राजकुमार चाहर की जीवनी (Rajkumar Chahar Biography in Hindi)

Rajkumar Chahar Latest News - राजकुमार चाहर पश्चिम उत्तर प्रदेश के जमीनी स्तर के भाजपा नेता माने जाते हैं. अस्सी के दशक में राजनीति में कदम रखने वाले चाहर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक आन्दोलनों के माध्यम से अपनी राजनीतिक पहचान बनाई. मई 2019 में 17वीं लोकसभा और फिर जून 2024 में 18वीं लोकसभा में वे लगातार दो बार आगरा जिले स्थित फ़तेहपुर सीकरी सीट से निर्वाचित हुए. आगरा क्षेत्र के सांसद के तौर पर वे ब्रज क्षेत्र के विकास, आगरा पर्यटन उद्योग, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की मांग, आलू और अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित सिंचाई के पानी जैसी खेती के आधारभूत समस्याओं को संसद में पूरी निष्ठा से उठाते रहे हैं. इस लेख में हम आपको राजकुमार चाहर के जीवन परिचय (Rajkumar Chahar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राजकुमार चाहर जन्म और परिवार (Rajkumar Chahar Birth & Family)

राजकुमार चाहर (Rajkumar Chahar) का जन्म 10 जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री दीवान सिंह (Late Shri Diwan Singh) और माता का नाम श्रीमती प्रेमवती देवी (Smt Premwati Devi) हैं.

उनका विवाह 12 मई 1987 को विजय लक्ष्मी (Vijay Laxmi) से हुआ था. उन्हें तीन संतान है. उन्हें चार संतान हैं. उन्हें तीन बेटे और एक बेटी हैं. उनके बच्चो के नाम परमवीर चाहर, करमवीर चाहर, शूरवीर चाहर और आरती चाहर हैं. उनकी पत्नी की आगरा के खेरिया मोड़ पर कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर हैं.

राजकुमार चाहर हिन्दू है.

उनपर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता:  59/121, अजीत नगर, खेरिया गेट वीआईपी रोड आगरा उत्तर प्रदेश 282001 फोन: (0562) 2301911  07895160009 (एम),9013997422

वर्तमान पता: सी-1/14, हुमायूं रोड, नई दिल्ली 110003 दूरभाष: (011): 23092324, 09013997422

राजकुमार चाहर की शिक्षा (Rajkumar Chahar Education)

राजकुमार चाहर ने वर्ष 1987-88 में डॉ. बी.आर अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से बी.कॉम किया. 

राजकुमार चाहर राजनीतिक करियर (Rajkumar Chahar Political Career)

राजकुमार चाहर की राजनीतिक यात्रा 1980 के दशक में आरंभ हुई. वर्ष 1980 से 1990 के एक दशक तक वे स्थानीय समुदाय के भीतर सामाजिक सेवा और कृषि गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे. फिर दो दशक उपरांत यानी, 2010 के बाद उन्होंने जमीनी स्तर की आंदोलनों और किसान कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्रीय राजनीति में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया. बाद में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर उन्होंने मई 2019 में होने वाले 17वीं लोकसभा का चुनाव फ़तेहपुर सीकरी सीट से लड़ा और वे निर्वाचित हुए.

वर्ष 2019 के आम चुनाव में राजकुमार चाहर को कुल 667,147 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस-इंडी (Congres-INDIA alliance) गठबंधन के उम्मीदवार हिंदी फिल्म अभिनेता राज बब्बर को मात्र 1,72,082 मत हासिल हुए. इस तरह चाहर को अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में 4,95,065 के बहुत भारी मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. इसी सीट से उन्हें जून 2024 के 18वीं लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई. इस बार उन्होंने कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार को तेतालीस हजार से भी अधिक वोटों के अंतराल से पराजित किया. वर्तमान में, वे इसी सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं.

राजकुमार चाहर की संपत्ति (Rajkumar Chahar Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राजकुमार चाहर की कुल संपत्ति 3.41 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 19 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  राजकुमार चाहर जीवनी (Rajkumar Chahar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal