PoliTalks News
बायोग्राफी

छोटेलाल खरवार की जीवनी | Chhotelal Kharwar Biography in Hindi

21 जून 2026
साझा करें:
छोटेलाल खरवार की जीवनी | Chhotelal Kharwar Biography in Hindi

Chhotelal Kharwar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको छोटेलाल खरवार जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


छोटेलाल खरवार की जीवनी (Chhotelal Kharwar Biography in Hindi)

Chhotelal Kharwar Latest News - लोकगायक से नेता बने छोटेलाल खरवार उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रखर नेता है. वर्ष 2005 में ग्राम पंचायत के माध्यम से राजनीति में कदम रखने वाले खरवार अब तक दो बार सांसद चुने जा चुके हैं. उन्हें 16वीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर, तो वही वर्ष 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से शानदार जीत हासिल हुई थी. वर्तमान में, खरवार इसी सीट से सपा के सांसद के तौर पर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस लेख में हम आपको छोटेलाल खरवार के जीवन परिचय (Chhotelal Kharwar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

छोटेलाल खरवार जन्म और परिवार (Chhotelal Kharwar Birth & Family)

छोटेलाल खरवार (Chhotelal Kharwar) का जन्म 15 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मंगराही में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय रामधनी (Late Ramdhani) और माता का नाम स्वर्गीय उदासी देवी (Late Udasi Devi) हैं.

उनका विवाह 15 सितंबर 1988 को मुनिया (Muniya) से हुआ था. उन्हें छह संतान है. उन्हें दो बेटे और चार बेटियां हैं.

छोटेलाल खरवार हिन्दू है, और जाति से दलित हैं.

स्थायी पता :  ग्राम मंगरही, ब्लॉक नौगढ़, विधानसभा चकिया, जिला। चंदौली उत्तर प्रदेश-232111 8873538708

वर्तमान पता : 301 कावेरी अपार्टमेंट, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली 110001 011-23352301

छोटेलाल खरवार की शिक्षा (Chhotelal Kharwar Education)

छोटेलाल खरवार ने प्राथमिक कक्षा (Primary Class) पास की हैं.

छोटेलाल खरवार राजनीतिक करियर (Chhotelal Kharwar Political Career)

छोटेलाल खरवार समाजवादी पार्टी के जमीनी नेता मानें जाते हैं. शुरूआती दिनों एक लोकगायक के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले छोटेलाल खरवार सितंबर 2025 में तब अधिक चर्चा में आ गए थे जब उनकी एक बेहद विवादास्पद पोस्ट पब्लिक डॉमेन में वायरल हो गयी. सपा के समर्थन में डाली गई उनकी उस पोस्ट में बेहद ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. बाद में, पक्ष व विपक्ष के लोगो ने भी उनकी भद्दी भाषा-शैली की निंदा की. लोकगायक व समाजवादी पार्टी नेता छोटेलाल की राजनीति में इंट्री दो दशक से भी पहले हुई थी. लाल ने वर्ष 2005 में ग्राम पंचायत का चुनाव जीता था और फिर वे लगातार 2014 तक ग्राम पंचायत के अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे.

वर्ष 2014 में छोटेलाल खरवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से खड़े हुए और अपने पहले ही चुनाव में वे विजयी रहे. 16वीं लोकसभा चुनाव में छोटेलाल खरवार को कुल 3,78,211 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार शारदा प्रसाद को 1,87,725 मत हासिल हुए. इस तरह, छोटेलाल खरवार को लगभग एक लाख नब्बे हजार वोटो के अंतर से जीत हासिल हुई. अपने पहले ही चुनाव में जीत का अंतर अधिक होने के कारण उनकी गिनती क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में होने लगी.

दस वर्ष तक भाजपा में रहने के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वे समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए. जून 2024 में होने वाले 18वीं लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने उन्हें उनकी पुरानी सीट रॉबर्ट्सगंज से अपना उम्मीदवार घोषित किया और इस बार उन्हें फिर से जीत हासिल हुई. चूँकि 2024 के लोकसभा चुनाव पूर्व ही सपा महागठबंधन का हिस्सा बन गया था इसलिए उन्हें इस बार आसानी से जीत हासिल हो गई. इस चुनाव में सपा-इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन उम्मीदवार छोटेलाल खरवार को 4,65,848 मत हासिल हुए तो वही भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए-अपना दल (सोनेलाल) उम्मीदवार रिंकी कोल को 3,36,614 मत हासिल हुए. इस तरह 18वीं लोकसभा के चुनाव में छोटेलाल को 1,29,234 वोटो के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, छोटेलाल खरवार इसी सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं.

 लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद से छोटेलाल खरवार अब तक समय-समय पर विभिन्न समितियों के सदस्य भी बनाये जा चुके हैं. इनमें मुख्य रूप से वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति, खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति, रेल संबंधी समिति, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति और संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त समिति शामिल है.

इस लेख में हमने आपको  छोटेलाल खरवार जीवनी (Chhotelal Kharwar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal