PoliTalks News
बड़ी खबर

कोरोना के नए वैरिएंट से हड़कंप, गहलोत बोले- बूस्टर डोज का आ गया समय, अभी तो नहीं लगी दूसरी भी

27 नवंबर 2021
साझा करें:
कोरोना के नए वैरिएंट से हड़कंप, गहलोत बोले- बूस्टर डोज का आ गया समय, अभी तो नहीं लगी दूसरी भी

Politalks.News/Rajasthan. साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के डर से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है. नए वैरिएंट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी काफी चिंतित हैं. सीएम गहलोत ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘कोविड के नए वैरिएंट ने यूरोप में आतंक मचाया हुआ है. अगर डब्ल्यूएचओ कह रहा है वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन यूरोप में 5 लाख लोगों की जान जाएगी पहले कहता था, अब परसों कह दिया कि 7 लाख लोगों की जाएगी, अब कितने लोगों की जान जाएगी किसी को नहीं मालूम है, पर अगर मान लीजिए कि वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन चेता रहा है, तो उसके मायने हैं अपने और जो नया … Read more

Politalks.News/Rajasthan. साउथ अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के डर से दुनियाभर में हड़कंप मच गया है. नए वैरिएंट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी काफी चिंतित हैं. सीएम गहलोत ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘कोविड के नए वैरिएंट ने यूरोप में आतंक मचाया हुआ है. अगर डब्ल्यूएचओ कह रहा है वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन यूरोप में 5 लाख लोगों की जान जाएगी पहले कहता था, अब परसों कह दिया कि 7 लाख लोगों की जाएगी, अब कितने लोगों की जान जाएगी किसी को नहीं मालूम है, पर अगर मान लीजिए कि वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गनाइजेशन चेता रहा है, तो उसके मायने हैं अपने और जो नया वेरिएंट आया है कल-परसों साउथ अफ्रीका के अंदर, और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है’. सीएम गहलोत ने लोगों से लापरवाही नहीं करने और मास्क लगा कर रखने की अपील की है तो साथ ही केन्द्र सरकार से बूस्टर डोज पर विचार करने का आग्रह भी किया है. आपको बता दें कि इस वैरिएंट पर गंभीरता जताते हुए आज एक इमरजेंसी मीटिंग पीएम मोदी ने भी ली है. पीएम ने भी कहा कि हमें अभी से अलर्ट होने की जरुरत है.

कोरोना का नया वेरिएंट चिंता का विषय- गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताते हुए कहा कि, ‘हमारे यहां थर्ड वेव की संभावना व्यक्त की जा रही है पर अभी भगवान की दया से अभी लक्षण दिख नहीं रहे हैं, परंतु पिछले 10 दिनों में जो संख्या बढ़ रही है राजस्थान में बढ़ रही है और सब जगह बढ़ रही है, वो चिंता का विषय बना हुआ है’. सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि, ‘अभी भी मास्क लगाने की जरूरत बहुत ज्यादा है. लोग लापरवाह बहुत हो गए हैं, न सोशल डिस्टेंसिंग करते हैं और हम सबकी गलती है’. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘जब पॉलिटिकल मीटिंग होती हैं, चुनाव होते हैं, तो वहां कोई कितनी ही कोशिश कर लो, पब्लिक आएगी तो फिर ये सब फॉलो नहीं हो पाता है. तो टाइम अब ये है कि हमें उस पर ध्यान देना चाहिए’.

यह भी पढ़ें- MSP सहित विभिन्न मांगों पर अड़े किसानों नें संसद मार्च किया स्थगित तो तोमर ने की घर लौटने की अपील

‘मैं कोरोना को लेकर चुका 400 वीडियो कॉन्फ्रेंस’

सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘कोरोना को लेकर मैंने करीब 400 वीडियो कॉन्फ्रेंस की हैं. राजस्थान में कोरोना कंट्रोल में रहा, सबसे कम मृत्युदर भी हमारे राजस्थान में रही. अच्छे प्रदर्शन के चलते रिकवरी रेट भी राजस्थान में सबसे ज्यादा रही है. सब लोग तारीफ करते हैं, भीलवाड़ा मॉडल हमारा देश ही नहीं बल्कि दुनिया में चला गया. लोगों को पता चला कि भीलवाड़ा मॉडल भी कोई चीज है, अब उसी को लोग अपना रहे हैं. तो ये बहुत स्थिति ऐसी बनी हुई है, हमें ध्यान देना पड़ेगा’.

‘पहले भी बाहरी मुल्क से आए लोगों की वजह से फैला था कोरोना’

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार को चेताते हुए कहा कि, ‘भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रारंभ की हैं, उसमें उन मुल्कों पर जो साउथ अफ्रीका या अफ्रीकन मुल्क हैं, वहां से इजरायल ने भी और कई मुल्कों ने बैन किया है वहां के पैसेंजर्स को क्वारंटाइन करेंगे, पूरी जांच-पड़ताल करेंगे. तो भारत सरकार को समय रहते हुए, पिछली बार भी ऐसा ही हुआ था कि पहले-पहले इंग्लैंड से और जो लोग बाहर मुल्कों से आए थे. अचानक ही इंडिया में कोरोना फैल गया था. उस वक्त याद है कि पहली वेव के रूप में भी, बाद में रोक लगी थी’.

यह भी पढ़े: ‘ममता-स्वामी’ की जुगलबंदी आने वाले चुनावों में खिला सकती है गुल! भाजपा के लिए बजी खतरे की घंटी

‘हालात इतने खराब थे कि चार्टर्ड भेजकर मंगवाई थी दवा’

कोरोना की पहली और दूसरी लहर का जिक्र करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘अब इस बार तो हमें अनुभव है, पहली वेव का अनुभव है, पहली वेव ज्यादा खतरनाक नहीं थी, न ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, न वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी, पर सेकंड वेव ने आतंक मचा दिया, हाहाकार मच गया ऑक्सीजन को लेकर, बेड नहीं मिले, दिल्ली-मुंबई-अहमदाबाद में तो बेड तक उपलब्ध नहीं हो पाए, एंबुलेंस के अंदर भी सोए-सोए ही लोगों ने इलाज कराया, वो टाइम भी देखा हमने, ऑक्सीजन की मारामारी रही, दवाइयां मिल नहीं रही थीं’. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘हमने तो चार्टर्ड प्लेन भेजकर मुंबई से दवाइयां मंगवाई. केन्द्र सरकार को गंभीरता से ध्यान रखना पड़ेगा जिससे कि थर्ड वेव की नौबत ही नहीं आए’.

‘कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं लोग’

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘देश के लोगों को सेकंड वैक्सीन लगी ही नहीं है अभी लोगों को देश के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया, फर्स्ट वैक्सीन में हुआ है, उसका प्रचार करने का कोई फायदा नहीं है. आपको जब तक वैक्सीन की सेकंड डोज नहीं लगेगी. तब तक उसका कोई फायदा नहीं होता है’. सीएम गहलोत ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि, ‘मेरे दोनों डोज लगी हुई थी, तब भी मुझे खुद को कोरोना हो गया था. दो वैक्सीन लगने के बाद में भी संभावना बनी हुई है, इतना ही है कि आपको फिर माइल्ड होता है, हल्का होता है. बचाव करने के लिए दोनों वैक्सीन लेना जरूरी है’.

यह भी पढ़े: हत्या के आरोप में मंत्री पद से हटा ये राजस्थानी देता है चन्नी को आदेश- हरीश चौधरी पर भड़के कैप्टन

‘बूस्टर डोज लगाने का समय आ गया है’

सीएम गहलोत ने वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए कहा कि, ‘एक अभियान चले देश के अंदर, अभियान के आधार पर सेकंड डोज लग जाए, उसके बाद बूस्टर डोज का नंबर आएगा. हमने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा है कि अब जो जिसके सालभर होने को आ गया है, उसका इफेक्ट कम हो जाता है, आपको चाहिए कि आप बूस्टर डोज भी अलाऊ करो, जिससे कि जिसके दो डोज लग गई है, उसको तीसरी डोज लगे, बूस्टर डोज लगे, उस पर अभी तक निर्णय किया नहीं है क्योंकि पहले वो चाहते हैं कि दूसरी डोज लग जाए, वो अपनी जगह ठीक हो सकते हैं, परंतु जो आदमी बुजुर्ग हैं या बीमार हैं, कई बीमारियां उसके लगी हुई हैं, उसको तो तकलीफ रहेगी कि अगर बूस्टर डोज नहीं लगेगी, तो फिर तकलीफ हो सकती है, वो सब बातों को ध्यान में रखकर हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी’.

आपको बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मुंबई से लौटते हुए जयपुर के EHCC अस्पताल पहुंचे. सीएम गहलोत ने यहा साध्वी कनखप्रभा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही सीएम गहलोत ने जी मीडिया के सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव के भी हाल जाने.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal