प्रदेश कांग्रेस ने 47 ब्लॉक अध्यक्षों की तीसरी सूची की जारी, डोटासरा ने दी बधाई, शेष 165 की सूची जल्द

img 20230110 wa0213
img 20230110 wa0213

लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला जारी, पहले 100 फिर 88 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब 47 ब्लॉक अध्यक्षों की तीसरी सूची हुई जारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तीसरी सूची जारी कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई, जानकारी देते हुए डोटासरा ने ट्वीट कर कहा- ‘राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 47 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की की गई है नियुक्ति, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं, मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक करेंगे मजबूत,’ पहली और दूसरी सूची के अनुसरण में इन 47बब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों में भी सभी खेमों को साधने का किया गया है प्रयास, शेष रहे 165 ब्लॉक अध्यक्षों और सभी जिलाध्यक्षों की सूची भी जल्द होगी जारी, वही इससे पहले 100 की 4 जनवरी को पहली और 88 ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी सूची 6 जनवरी को हुई थी जारी, सचिन पायलट गुट की बगावत के समय 15 जुलाई 2020 को कांग्रेस के सभी जिला, ब्लॉक सहित सभी कार्यकारिणी कर दिया गया था भंग, उस वक्त से कांग्रेस में खाली पड़े हैं संगठन के सभी पद

Google search engine