केवल 2 घंटे ही सोते हैं PM मोदी, 22 घंटे करते हैं काम, प्रयोग कर रहे ताकि सोने की न पड़े जरूरत- पाटिल

महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का दावा, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी 22 घंटे करते हैं काम, 2 घंटे ही है सोते, प्रधानमंत्री बहुत कुशलता से करते हैं काम और देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं से रहते हैं अपडेट', पाटिल के दावे से सियासी गलियारों में उठने लगे सवाल, पीएम मोदी खुद कह चुके 4 घंटे की लेते हैं नींद, अमित शाह ने कहा था- 18 घंटे करते हैं काम, अब पाटिल के दावे के बाद सोशल मीडिया पर बहस हुई शुरू

केवल दो घंटे सोते हैं पीएम मोदी, हर दिन 22 घंटे करते हैं काम- पाटिल
केवल दो घंटे सोते हैं पीएम मोदी, हर दिन 22 घंटे करते हैं काम- पाटिल

Politalks.News/ChandrakantPatilOnModi. महाराष्ट्र (Maharashtra) बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) हर दिन केवल दो घंटे सोते हैं. पाटिल ने कहा कि, ‘पीएम एक प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत ही न पड़े और देश के लिए 24 घंटों तक काम करते रहें’. पाटिल ने हाल ही में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव से पहले कोल्हापुर में BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की.

सियासी जानकारों का कहना है कि पाटिल के बयान के बाद इस बात को लेकर भी बहस शुरू होना तय मान कर चलिए. क्योंकि इससे पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि, ‘पीएम मोदी देश के लिए 18-18 घंटे काम करते हैं’. पीएम मोदी भी एक बार इंटरव्यू में 4 घंटे की नींद लेने की बात कह चुके हैं. दूसरी तरफ पाटिल के बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है.

केवल दो घंटे सोते हैं पीएम मोदी, हर दिन 22 घंटे करते हैं काम- पाटिल
महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया कि, ‘पीएम मोदी केवल दो घंटे सोते हैं और हर दिन 22 घंटे काम करते हैं. वह अब प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत न पड़े’. पाटिल ने दावा किया कि, ‘प्रधानमंत्री देश के लिए हर मिनट काम करते हैं’. बीजेपी प्रमुख ने कहा कि, ‘मोदी नींद पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें’. पाटिल ने यह भी कहा कि, ‘प्रधानमंत्री अपना एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते हैं. वह बहुत कुशलता से काम करते हैं और देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं से अवगत रहते हैं’.

यह भी पढ़े: कांग्रेस को बदनाम करने के लिए हो रहा फिल्म कश्मीर फाइल्स का इस्तेमाल, समाज को बांटने से बचें- पवार

‘कोरोना काल में PM की सक्रियता पूरी दुनिया ने देखी’
पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सशक्त नेता के रूप में उभरे हैं. उनकी लगातार काम करने की रूटीन देख बहुत से लोगों को आश्चर्य होता है और उनके मन में सवाल उठते हैं कि, ‘क्या पीएम मोदी कभी सोते भी हैं. कोरोना काल में उनकी सक्रियता पूरी दुनिया ने देखी है. मार्च में एक दिन का जनता कर्फ्यू लगा कर कैसे उन्होंने देशवासियों को अभ्यस्त बनाया और लॉकडाउन की स्थिति के लिए तैयार किया, इसकी हर ओर तारीफ होती है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोग इस बात पर आश्चर्य करते हैं कि 71 वर्ष का होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी कैसे इतने ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक हैं’.

अक्षय कुमार के सवाल पर खुद पीएम ने कहा था- मैं 4 घंटे सोता हूं
राजनीतिक साक्षात्कार से हटकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिया था. इस दौरान अक्षय ने मोदी से उनके निजी जीवन से जुड़े कई सवाल किए थे. इसमें एक सवाल प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ था. जिसमें अक्षय ने प्रधानमंत्री से नींद के विषय पर सवाल किया था कि आप केवल तीन-चार घंटे कैसे सोते हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि, ‘वह दिन में 4 घंटे सोते हैं. अमेरिकी प्रेसिडेंट रहे मेरे मित्र बराक ओबामा भी मुझसे यही सवाल पूछते रहते थे. अब भी मिलते हैं तो पूछते हैं कि क्या मैंने अपनी नींद बढ़ाई? दरअसल, मेरी जो ट्रेनिंग हुई, 20-22 साल की. यह अब मेरी आदत बन चुकी है’.

यह भी पढ़े: क्या धामी को मिलेगा दोबारा मौका? विधायकों की बैठक में सांसदों को बुलाकर भाजपा ने बढ़ाया सस्पेंस

सोशल मीडिया पर पाटिल की लगी क्लास
अब पाटिल के बयान पर सोशल मीडिया पर घमासान शुरू हो गया है. कुछ यूजर्स ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की क्लास लगा दी है. एक यूजर ने लिखा कि, ‘Irony ये है की इस बात को भी देश के 5/6 करोड़ लोग बड़ी आसानी से मान भी लेंगे’. एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘…पहले मोदीजी 2018 में 18 घंटे काम करते थे, 2019….19 घंटे…..अब प्रधानमंत्री 2022 में….22 घंटे काम कर रहे हैं….2023 में 23 घंटे करेंगे…. ओर उम्मीद है की….2024 में 24 घंटे काम करेंगे..’. एक अन्य यूजर ने लिखा – नेहरू जी अगर हर काम मे टांग अड़ाना बंद कर दे और सुकून से काम करने दे हमारे मोदीजी को तो 72 के उम्र में भी 22 घंटे मेहनत ना करना पड़े’. एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि, ’22 घंटे पाटिल जी इनके साथ रहे क्या?.

 

Leave a Reply