‘सिंधु पर बांध बना तो हमला..’ पाक मंत्री की भारत को गीदड़ भभकी

pak minister khawaja asif vs pm modi on pahalgam
3 May 2025
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है. भारत की ओर से सिंधु जल संधि को समाप्त करने के फैसले के बाद पड़ौसी देश बौखला गया है और लगातार गीदड़ भभकी दे रहा है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के तीनों अंगों को जवाबी कार्यवाही की खुली छूट दे दी है. इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को खुली धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई भी बांध बनाया या सिंधु जल संधि का उल्लंघन किया तो पाकिस्तान हमला कर देगा. https://www.youtube.com/watch?v=89jCzjwyQwo इस मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में पाक मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भडकाउ बयान देते हुए कहा कि सिंधु नदी पर किसी भी तरह का निर्माण 'भारतीय हमला' माना जाएगा. अगर ऐसा किया गया तो पाकिस्तान जवाब देगा और हमला करेगा. अगर भारत सिंधु नदी पर कोई निर्माण करता है तो पाकिस्तान उस ढांचे को तबाह कर देगा और उन पर हमला करेगा'. पाक मंत्री ने ये भी कहा कि हमला सिर्फ तोप या गोली से नहीं होता, इसके कई रूप होते हैं. उनमें से एक रूप पानी रोकना या मोड़ना भी है. इससे भूख और प्यास से मौतें हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: पहलगाम हमला: पड़ौसी देश पर आक्रामक है भारत का रूख, सेना को मिली पूरी छूट ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि भारत के लिए इस संधि को तोड़ना आसान नहीं होगा और पाकिस्तान सभी जरूरी लोगों से बात करेगा. आगे कहा कि फिलहाल पाकिस्तान सभी उपलब्ध मंचों पर बात करेगा, जिसकी शुरुआत सिंधु जल संधि से हो रही है. हम इस मामले को आगे बढ़ाएंगे. पाक मंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'राजनीतिक फायदे के लिए नाटक' करने और देश को उकसाने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि इस्लामाबाद सिर्फ जवाबी कार्रवाई करेगा. यह दूसरी बार है जब ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई को लेकर धमकी दी है. पिछले हफ्ते उन्होंने चेतावनी दी थी कि भारत की हरकतें दोनों परमाणु हथियार वाले देशों के बीच 'पूरी तरह से युद्ध' करा सकती हैं. दुनिया को इन दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावना से चिंतित होना चाहिए. आसिफ ने यह भी कहा कि  हम भारत की हर हरकत का जवाब सोच-समझकर देंगे. अगर कोई बड़ा हमला या कुछ और होता है, तो जाहिर है कि पूरी तरह से युद्ध होगा. भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान हर स्थिति के लिए तैयार है. यह भी पढ़ें: ‘…पैसे के बंटवारे में गहलोत की है सबसे बड़ी हिस्सेदारी’! -राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा दावा इससे पहले भारत ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर सिंधु जल संधि को रोकने के संकेत दिए हैं. इस संधि के तहत सिंधू नदी का पानी पाकिस्तान में जाने पर रोक लगाने के लिए भारत नदी के तट पर एक बांध बनाने की तैयारी में है. बता दें कि पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में 26 भारतीय पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया गया था. इसके विरोध में भारत ने पाकिस्तान से जुड़े सभी नेताओं एवं अन्य व्यक्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है. साथ ही पाक से भारत आए पर्यटकों को तत्काल अपने देश भेजा जा रहा है. फिलहाल पाक मंत्री की ओर से दी गयी खुली धमकी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन यह तो पक्का है कि पाक नेताओं की ओर से की जा रही ये विवादित टिप्पणियां देश को उकसाने का प्रयास अवश्य कर रही है.