महेंद्र भट्ट की जीवनी | Mahendra Bhatt Biography in Hindi

mahendra bhatt biography in hindi
mahendra bhatt biography in hindi

Mahendra Bhatt Latest News – उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के बीजेपी नेता महेंद्र भट्ट भाजपा उत्तराखंड के अध्यक्ष है. राज्य में वे दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी प्रमुख नियुक्त किये गए है. उनकी नियुक्ति जुलाई, 2025 में हुई. पार्टी अध्यक्ष होने के साथ ही भट्ट राज्यसभा सदस्य भी है. वे राज्य में दो बार के विधायक भी रह चुके है. महेंद्र भट्ट पार्टी के उन नेताओ में आते है जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में जेल तक की यात्रा की है. भगवान श्री राम के लिए जेल जाने वाले आज पार्टी के राज्य प्रमुख के पद पर आसीन है. इस लेख में हम आपको भाजपा उत्तराखंड के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जीवनी (Mahendra Bhatt Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

महेंद्र भट्ट की जीवनी (Mahendra Bhatt Biography in Hindi)

पूरा नाम महेंद्र भट्ट
उम्र 53  साल
जन्म तारीख 04 अगस्त 1971
जन्म स्थान उत्तराखंड के चमोली
शिक्षा एम कॉम
कॉलेज पं ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय, उत्तराखंड
वर्तमान पद भाजपा उत्तराखंड के अध्यक्ष
व्यवसाय राजनीतिक
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम पुरुषोत्तम भट्ट
माता का नाम राजेश्वरी देवी
पत्नी का नाम मुन्नी देवी
बेटें का नाम एक बेटा
बेटी का नाम एक बेटी
स्थाई पता ग्राम-ब्राह्मण थाला, पी.ओ. थालाबंद, तहसील-पोखरी, जिला-चमोली
वर्तमान पता सी1/22, हुमायूं रोड, नई दिल्ली
फोन नंबर 8057755553
ईमेल mahendra[dot]bhatt[at]sansad[dot]nic[dot]in

महेंद्र भट्ट का जन्म और परिवार (Mahendra Bhatt Birth & Family)

महेंद्र भट्ट का जन्म 4 अगस्त 1971 को उत्तराखंड के चमोली जिले में ब्राह्मणथला हुआ था. महेंद्र भट्ट के पिता का नाम पुरुषोत्तम भट्ट तो माता का नाम राजेश्वरी देवी था.

महेंद्र भट्ट का विवाह 1994 में मुन्नी देवी ​से हुआ. उनके दो संतान है. उन्हें एक बेटा और एक बेटी है. महेंद्र भट्ट हिन्दू है और जाति से ब्राह्मण है.

महेंद्र भट्ट की शिक्षा (Mahendra Bhatt Education)

महेंद्र भट्ट की आरंभिक पढाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पोखरी में हुई. फिर इसी के बाद ऋषिकेश के भरत इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढाई हुई. बाद की पढाई पं ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय, ऋषिकेश, उत्तराखंड से हुई.  महेंद्र भट्ट ने एम कॉम तक की पढाई की है.

महेंद्र भट्ट का शुरुआती जीवन (Mahendra Bhatt Education)

महेंद्र भट्ट कॉलेज के दिनों में छात्र राजनीति में सक्रिय रहें थे. उनकी छात्र राजनीति की यात्रा 1991 से आरम्भ हुई थी. वे उत्तराखंड अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 1991 से लेकर 1996 तक विभिन्न पदों पर रहें. वे प्रदेश सह मंत्री, जिला सयोजक, जिला संघठन मंत्री और विभाग संगठन मंत्री रह चुके थे.

महेंद्र भट्ट का राजनीतिक करियर (Mahendra Bhatt Political Career)

छात्र राजनीति के बाद महेंद्र भट्ट से 1997 में राज्य की मुख्य राजनीति में आ गए. इसी वर्ष उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्यॉइन कर ली और पार्टी ने उन्हें सबसे पहले बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री बना दिया. बाद में वे 1998 से लेकर 2000 तक उत्तराखंड युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के पद पर रहें. वर्ष 2000 में जब उत्तर प्रदेश के कटकर उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था तब महेंद्र भट्ट उत्तराखंड प्रदेश युवा मोर्चा के पहले प्रदेश अध्यक्ष थे. वे इस पद पर 2000 से लेकर 2002 तक रहें.

पहली बार महेंद्र भट्ट भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2002 में हुए उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में खड़े हुए और जीत गए. उन्होंने राज्य के नंदप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतेंद्र बर्त्वाल को पराजित किया और अपने पहले विधानसभा चुनाव को जीत लिया.

नंदप्रयाग राज्य के गढ़वाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा था. हालांकि परिसीमन के बाद 2012 में राज्य की इस विधानसभा सीट को समाप्त कर दिया गया. पर इससे पहले दूसरी बार, राज्य में जब 2007 का विधानसभा चुनाव हुआ तब महेंद्र भट्ट भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्य के नंदप्रयाग विधानसभा सीट से एक बार फिर खड़े हुए. पर इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी से हार का सामना करना पड़ा.

परिसीमन के बाद जब इस सीट का अस्तित्व समाप्त हुआ तब महेंद्र भट्ट राज्य के बद्रीनाथ विधानसभा सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर खड़े हुए और जीत गए. इस जीत के साथ ही उन्होंने राज्य में दूसरी बार विधायकी हासिल की. बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल क्षेत्र में पड़ता है और यह गढ़वाल लोकसभा सीट में आता है. महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी को पराजित करके यह सीट जीती थी. राजेंद्र सिंह भंडारी वहां के विधायक थे और वर्तमान में भी कांग्रेस के टिकट पर वही विधायक है क्योकि 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में महेंद्र भट्ट को कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी से हार मिली थी.

महेंद्र भट्ट भाजपा के उन नेताओ में आते है जिन्होंने अयोध्या में स्थित राम मंदिर के लिए समय समय पर आंदोलन में भाग लिया. वे इसी के चलते जेल भी जा चुके है. उन्हें राम मंदिर आंदोलन के कारण पौड़ी के कांसखेत जेल में पंद्रह दिनों तक रहना पड़ा था. महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए हुए आंदोलन में भी भाग लिया था. उत्तराखंड राज्य आंदोलन के कारण उन्हें पौढ़ी जेल में पांच दिनों तक रहना पड़ा था.

फिर इसी के बाद महेंद्र भट्ट को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा जुलाई, 2022 को उत्तराखंड का पार्टी अध्यक्ष घोषित किया गया. जब उनका कार्यकाल इस वर्ष के जुलाई में ख़त्म हो रहा था तब महेंद्र भट्ट को दूसरे कार्यकाल के लिए पुनः एक बार फिर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया. उन्हें 1 जुलाई 2025 को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

महेंद्र भट्ट पहली बार उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष जुलाई, 2022 में बने थे, फिर उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते पार्टी ने उन्हें 2024 में राज्यसभा के लिए भी चुन लिया. अब वे राज्य में पार्टी के दूसरे कार्यकाल के अध्यक्ष है.

वर्तमान में, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है.

इस लेख में हमने आपको भाजपा उत्तराखंड के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जीवनी (Mahendra Bhatt Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Google search engine