PoliTalks News
बायोग्राफी

उज्ज्वल निकम की जीवनी | Ujjwal Nikam Biography in Hindi

15 जुलाई 2025
साझा करें:
उज्ज्वल निकम की जीवनी | Ujjwal Nikam Biography in Hindi

Ujjwal Nikam Latest News – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 जुलाई, 2025 को राज्यसभा के लिए देश के चार लोगो को मनोनीत किया है. उनके एक नाम उज्जवल निकम का भी है. उज्जल निकम देश के प्रसिद्ध वकील है. वे 26/11 के मुंबई हमले के मामले में सरकारी वकील रह चुके है. राज्यसभा में इन सदस्यों की नियुक्ति रिक्त हुए सदस्यों के स्थान पर हुई है. 2024 के लोकसभा चुनाव में वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुंबई उत्तर मध्य सीट से उम्मीदवार थे. इस लेख में हम आपको विशेष लोक अभियोजक एवं राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम की जीवनी (Ujjwal Nikam Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने … Read more

Ujjwal Nikam Latest News – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 जुलाई, 2025 को राज्यसभा के लिए देश के चार लोगो को मनोनीत किया है. उनके एक नाम उज्जवल निकम का भी है. उज्जल निकम देश के प्रसिद्ध वकील है. वे 26/11 के मुंबई हमले के मामले में सरकारी वकील रह चुके है. राज्यसभा में इन सदस्यों की नियुक्ति रिक्त हुए सदस्यों के स्थान पर हुई है. 2024 के लोकसभा चुनाव में वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुंबई उत्तर मध्य सीट से उम्मीदवार थे. इस लेख में हम आपको विशेष लोक अभियोजक एवं राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम की जीवनी (Ujjwal Nikam Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

उज्ज्वल निकम की जीवनी (Ujjwal Nikam Biography in Hindi)

पूरा नाम उज्ज्वल देवराव निकम
उम्र 72  साल
जन्म तारीख 30 मार्च 1953
जन्म स्थान महाराष्ट्र के जलगाँव
शिक्षा एलएलबी
कॉलेज एसएस मनियार लॉ कॉलेज
वर्तमान पद राज्यसभा सदस्य
व्यवसाय राजनीतिक
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम देवरावजी निकम
माता का नाम
पत्नी का नाम ज्योति निकम
बेटें का नाम एक बेटा
बेटी का नाम एक बेटी
स्थाई पता
वर्तमान पता
फोन नंबर
ईमेल

उज्ज्वल निकम का जन्म और परिवार (Ujjwal Nikam Birth & Family)

उज्ज्वल निकम का जन्म 30 मार्च 1953 को महाराष्ट्र के जलगाँव में हुआ था. उज्ज्वल निकम के पिता का नाम देवरावजी निकम था, जो एक न्यायाधीश और बैरिस्टर थे. उज्ज्वल निकम की माँ एक गृहिणी थीं.  उनकी शादी ज्योति निकम से हुई है. उनके दो बच्चे है. उनके बेटे का नाम अनिकेत है जो उच्च न्यायालय मुंबई में एक वकील हैं. उज्ज्वल निकम हिन्दू है.

उज्ज्वल निकम की शिक्षा (Ujjwal Nikam Education)

उज्ज्वल निकम ने विज्ञान में स्नातक करने के बाद जलगाँव में केसीई सोसाइटी के एसएस मनियार लॉ कॉलेज से कानून की पढाई की.

उज्ज्वल निकम का शुरुआती जीवन (Ujjwal Nikam Education)

उज्जवल निकम देश के जाने माने वकील है. उन्होंने शुरुआत में जलगाँव में जिला अभियोजक के रूप में अपना करियर शुरू किया. बाद में वे राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर मुकदमों की पैरवी में लग गए. एक वकील के तौर पर उन्होंने इसमें पुरे तीन दशक तक सेवा दी है और देश के कई बड़े मुकदमों को उन्होंने लड़ा है. अपने 30 वर्ष के करियर में उन्होंने 628 मुजरिम को आजीवन कारावास तो 37 को मृत्युदंड दिलवाया है.

उज्ज्वल निकम का राजनीतिक करियर (Ujjwal Nikam Political Career)

उज्ज्वल निकम का राजनीतिक करियर भी रहा है. उन्होंने 18 वीं लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था पर उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा. उन्हें कांग्रेस के वर्षा गायकवाड़ ने पराजित किया. उस चुनाव में उज्ज्वल निकम को 4,29,031 मत पड़े थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ को 445,545 मत पड़े थे.

इसी के बाद उन्हें 12 जुलाई, 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा सदस्य (राज्यसभा सांसद) मनोनीत किया. उज्जवल निकम को कानून के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान, विशेष रूप से देश की संवेदनशील सुरक्षा से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक एवं आतंकवादी से जुड़े मामलों में सरकारी वकील के रूप में उनकी सर्वोच्च भूमिका के लिए उन्हें जुलाई 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए नामित किया.

वर्तमान में, विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम राज्यसभा सदस्य है.

देश के कई चर्चित मामलों के प्रसिद्ध वरिष्ठ वकील

उज्ज्वल निकम देश के कई चर्चित और महत्वपूर्ण मामलों में एक वकील की भूमिका निभा चुके है. विशेष लोक अभियोजक उज्जवल हत्या, आतंकवाद और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में पैरवी कर चुके है.

उन्होंने 1993 के बॉम्बे बम विस्फोट, गुलशन कुमार हत्याकांड, प्रमोद महाजन हत्याकांड और वर्ष 2008 के मुंबई हमलों के संदिग्धों पर मुकदमा चलाने में सहायता की. उज्ज्वल निकम वर्ष 2013 के मुंबई सामूहिक बलात्कार मामले सहित 2016 के कोपर्डी बलात्कार एवं हत्या मामले में भी विशेष सरकारी वकील रह चुके है. देश के सबसे संवेदनशील केस 2009 के 26/11 के मुंबई हमले के मुकदमे के दौरान राज्य की ओर से वे पब्लिक प्रॉसिक्यूटर थे. उन्होंने हमले में एकमात्र जीवित बचे आतंकवादी अजमल कसाब के विरुद्ध केस लड़ा और उसे फांसी तक पहुंचाया.

उज्ज्वल निकम जिस तरह के केस लड़ रहें थे, इससे उन्हें जान का डर था, इसी के मद्देनजर उन्हें मोदी सरकार के आने के बाद Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, जो भारत में सुरक्षा का दूसरा सबसे उच्च स्तर का माना जाता है.

उज्ज्वल निकम ने देश के कई महत्वपूर्ण केस को लड़ा और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया. न्याय के क्षेत्र में उनके सर्वोच्च सेवा के कारण उज्जवल निकम को वर्ष 2016 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

इस लेख में हमने आपको उज्ज्वल निकम की जीवनी (Ujjwal Nikam Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

PoliTalks News - Authoritative News Portal