हिमंत बिस्वा सरमा की जीवनी | Himanta Biswa Sarma Biography in Hindi

himanta biswa sarma biography in hindi
himanta biswa sarma biography in hindi

Himanta Biswa Sarma Latest News – असम में भारतीय जनता पार्टी का शासन है और हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री है. कांग्रेस से अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू करने वाले हिमंत बिस्वा सरमा जुलाई 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे और 2021 में राज्य के मुख्यमंत्री बने. मुख्यमंत्री बनने से पहले वे राज्य में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके है. हिमंत बिस्वा सरमा भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओ में आते है, जो एक राज्य के मुख्यमंत्री रहते भी देश के नेशनल मीडिया में हेड लाइन में बने रहते है. उनकी गिनती भाजपा के सबसे दमदार नेताओ में होती है और वे हिंदुत्व का खुलकर समर्थन करते है. हिंदुत्व में मामलो में तो सरमा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी आगे है. अब यही कारण है कि जहां दूसरे राज्य के सीएम को लोग नाम से कम ही जानते है, वही सरमा एक राज्य के सीएम होकर भी राष्ट्रीय राजनीति में प्रमुख स्थान रखते है. इसमें कोई शक नहीं है कि सरमा अपने काम से मात्र एक दशक में ही भाजपा के शीर्ष नेताओ में अपना नाम दर्ज करवा चुके है. यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है कि उनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर के नेताओ में होती है. इस लेख में हम आपको असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता हिमंत बिस्वा सरमा की जीवनी (Himanta Biswa Sarma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

हिमंत बिस्वा सरमा की जीवनी (Himanta Biswa Sarma Biography in Hindi)

पूरा नाम हिमंत बिस्वा सरमा
उम्र 56 साल
जन्म तारीख 1 फरवरी 1969
जन्म स्थान असम के जोरहाट
शिक्षा डॉक्टरेट
कॉलेज गुवाहाटी विश्वविद्यालय
वर्तमान पद असम के मुख्यमंत्री
व्यवसाय राजनीतिक
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम
माता का नाम
पत्नी का नाम रिनिकी भुयान
बेटें का नाम एक बेटा
बेटी का नाम एक बेटी
स्थाई पता
वर्तमान पता
फोन नंबर
ईमेल

हिमंत बिस्वा सरमा का जन्म और परिवार (Himanta Biswa Sarma Birth & Family)

सरमा का जन्म 1 फरवरी 1969 को असम के जोरहाट में हुआ था. उनके छह भाई बहन है. सरमा का परिवार बाद में गुवाहाटी के गांधीबस्ती के उलुबारी में जाकर बस गया. सरमा असमिया परिवार से हैं, जिसका मूल नलबाड़ी जिले के लतिमा से है.

हिमंत बिस्वा सरमा का विवाह 2001 में रिनिकी भुयान से हुआ है. उनके दो बच्चे है. एक बेटा और एक बेटी हैं. बेटे का नाम नंदिल बिस्वा सरमा है, जिन्होंने दून स्कूल से पढाई की जबकि उनकी बेटी का नाम सुकन्या सरमा है और उन्होंने मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की है. हिमंत बिस्वा सरमा हिन्दू धर्म से है. जबकि जाति से वे ब्राह्मण हैं.

हिमंत बिस्वा सरमा की शिक्षा (Himanta Biswa Sarma Education)

हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रारंभिक शिक्षा असम से हुई. उन्होंने वर्ष 1985 में कामरूप अकादमी स्कूल, गुवाहाटी से पढाई की. इसके बाद, उन्होंने 1990 में कॉटन कॉलेज, गुवाहाटी (जिसे अब कॉटन विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है) से राजनीतिक विज्ञानं में स्नातक (ऑनर्स) किया. फिर 1992 में इसी कॉलेज से राजनीतिक विज्ञानं से एम. ए. किया. इसके बाद, सरमा ने सरकारी लॉ कॉलेज, गुवाहाटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की.

2006 में सरमा ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट भी की. उनके शोध का विषय था-उत्तर पूर्वी परिषद: एक संरचनात्मक और कार्यात्मक विश्लेषण.

हिमंत बिस्वा सरमा का शुरूआती जीवन

लॉ में डिग्री लेने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा 1995 में सॉलिसिटर बन गए. सरमा ने 1996 से लेकर 2001 तक गुवाहाटी उच्च न्यायालय में कानून का अभ्यास किया. इससे पहले सरमा एमए करते हुए तीन बार कॉटन कॉलेज, गुवाहाटी से छात्र संघ के महासचिव चुने गए.

हिमंत बिस्वा सरमा का राजनीतिक करियर (Himanta Biswa Sarma Political Career)

हिमंत बिस्वा सरमा की राजनीतिक यात्रा चार दशक पुरानी है. आधिकारिक रूप से सरमा नब्बे के दशक की शुरुआत में कांग्रेस में शमिल हुए थे. सरमा 2001 में पहली बार जलुकबारी से असम विधानसभा के लिए चुने गए थे जब उन्होंने असम गण परिषद के नेता भृगु कुमार फुकन को हराया था. वे 2006 में फिर से चुने गए, फिर 2011 में लगातार तीसरी बार चुने गए. सरमा ने 2002 से 2014 तक कृषि, योजना और विकास, वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा और असम समझौते के कार्यान्वयन राज्य मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण विभागों (राज्य और कैबिनेट दोनों) को संभाला.

2006 में उन्हें स्वास्थ्य के लिए कैबिनेट मंत्री बनाया गया और 2011 में उन्हें शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया. उनके कार्यकाल के दौरान, जोरहाट, बारपेटा और तेजपुर में तीन मेडिकल कॉलेज बनाए गए. उन्होंने दीफू, नागांव, धुबरी, उत्तरी लखीमपुर और कोकराझार में पांच और मेडिकल कॉलेजों के लिए भी काम शुरू किया.

वर्ष 1991 से कांग्रेस के साथ अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू करने वाले सरमा का असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से राजनीतिक मतभेद हो गया, जिसके बाद उन्होंने 21 जुलाई 2014 को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया लेकिन 15 सितंबर 2015 को विधानसभा से इस्तीफा देने तक वह जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बने रहे.

इसी के बाद हिमंत बिस्वा सरमा की राजनीतिक यात्रा भाजपा के साथ शुरू हुई. वे 23 अगस्त 2015 को नई दिल्ली में अमित शाह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. उन्हें राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया. भाजपा में शामिल होकर वे मई 2016 में लगातार चौथी बार जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए. फिर इसी के बाद उन्होंने 24 मई को सोनोवाल मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, पूर्वोत्तर भारत की पहली भाजपा सरकार में. उन्हें वित्त, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, शिक्षा, योजना और विकास, पर्यटन, पेंशन और लोक शिकायत जैसे विभाग आवंटित किए गए थे.

असम में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे थे. राजनैतिक समीकरण में होते इन्ही बदलाव के बाद सरमा को राज्य में सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई. इन्ही घटनाक्रम के अंतर्गत 8 मई 2021 को सरमा को मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए नई दिल्ली बुलाया गया था.

सरमा और सोनोवाल ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ 4 घंटे से अधिक समय तक कई बैठकें कीं. 9 मई को सोनोवाल ने अगले मुख्यमंत्री का फैसला करने के लिए उसी दिन एक बैठक से पहले राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. सरमा का नाम सोनोवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत कुमार दास और नवनिर्वाचित विधायक नंदिता गरलोसा ने प्रस्तावित किया. चूंकि मुख्यमंत्री बनने के लिए कोई अन्य नाम प्रस्तुत नहीं किया गया था, इसलिए सरमा को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. इसी के बाद सरमा का असम का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया. इस तरह 10 मई 2021 को हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

वर्तमान में, हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री है.

इस लेख में हमने आपको आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की जीवनी (Himanta Biswa Sarma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Google search engine