हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ बदसलूकी मामले में पंजाब के विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज: दो दिन पहले विधानसभा भवन के बाहर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का मामला, मामले में हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने पंजाब के विधायकों के एक समूह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का किया फैसला, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया यह निर्णय, बैठक में राज्य के गृह सचिव राजीव अरोड़ा और पुलिस प्रमुख मनोज यादव के अलावा अन्य वरिष्ठ सरकारी सरकारी और विधानसभा के अधिकारी भी हुए शामिल, बैठक में मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का लिया गया निर्णय, इन सुरक्षाकर्मियों व पुलिस अधिकारियों ने भी अपने कर्तव्य के निर्वहन में बरती लापरवाही, बुधवार को पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के विधायकों के एक समूह ने हरियाणा सीएम खट्टर को कथित रूप से घेर लिया था, और हरियाणा विधानसभा में तीन केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी, इस घटना की जांच हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों की संयुक्त टीम करेगी सोमवार को हरियाणा विधानसभा में भी उठाया जाएगा यह मुद्दा

Cae748aa 1113 44ec Bae4 104c0b7be04f
Cae748aa 1113 44ec Bae4 104c0b7be04f
Google search engine

Leave a Reply