PoliTalks News
बायोग्राफी

राम शिरोमणि वर्मा की जीवनी | Ram Shiromani Verma Biography in Hindi

05 अगस्त 2026
साझा करें:
राम शिरोमणि वर्मा की जीवनी | Ram Shiromani Verma Biography in Hindi

Ram Shiromani Verma Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको राम शिरोमणि वर्मा जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


राम शिरोमणि वर्मा की जीवनी (Ram Shiromani Verma Biography in Hindi)

Ram Shiromani Verma Latest News पेशे से ईट भट्ठा चलाने वाले राम शिरोमणि वर्मा उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के सांसद है. नब्बे के दशक में अपने व्यवसाय के साथ साथ राजनीति में किस्मत आजमाने वाले वर्मा तक बसपा के नेता हुआ करते थे और उन्हें पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया. वे बसपा में दो बार विधानसभा प्रभारी रह चुके हैं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर सांसद चुने जाने से पहले वे 2019 में बसपा के सांसद थे. दोनों ही चुनावों में उन्हें श्रावस्ती सीट से जीत हासिल हुई. वर्तमान में भी वे इसी सीट से लोकसभा के सांसद हैं. इस लेख में हम आपको राम शिरोमणि वर्मा के जीवन परिचय (Ram Shiromani Verma Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

राम शिरोमणि वर्मा जन्म और परिवार (Ram Shiromani Verma Birth & Family)

राम शिरोमणि वर्मा (Ram Shiromani Verma) का जन्म 5 अगस्त 1975 को उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले के लखैचानपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय दयाराम वर्मा (Late Dayaram Verma) और माता का नाम श्रीमती शांति (Smt Shanti) हैं.

उनका विवाह 5 मई 1990 को प्रमिला वर्मा (Pramila Verma) से हुआ था. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी होने के साथ ही व्यवसाय में भी भागीदारी निभाती हैं. उनकी चार संतान हैं. उन्हें दो बेटे और दो बेटियां हैं.

राम शिरोमणि वर्मा हिन्दू है, जबकि जाति से कुर्मी (OBC) हैं.

उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता : लखैचानपुर पीओ चामुर्खा, अकबरपुर, अंबेडकरनगर, उत्तर प्रदेश 224151

Mob. 09838127700, 9013997461

वर्तमान पता : एमपी फ्लैट नंबर 2102, 21वीं मंजिल, कृष्णा टावर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली 110001

दूरभाष: (011) 23232477,

Mob. 09013997461, 09838127700

राम शिरोमणि वर्मा की शिक्षा (Ram Shiromani Verma Education)

राम शिरोमणि वर्मा ने 2018 में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद, अयोध्या, यूपी बी.ए., एल.एल.बी. की.

राम शिरोमणि वर्मा राजनीतिक करियर (Ram Shiromani Verma Political Career)

राम शिरोमणि वर्मा समाजवादी पार्टी (SP) से श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद है. समाजवादी पार्टी से पहले वे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में थे. पेशे से ईट भट्ठा चलाने वाले राम शिरोमणि वर्मा का राजनीतिक जीवन 1997 से तब शुरू हुआ जब इसी वर्ष उन्होंने बहुजन समाज पार्टी ज्यॉइन कर ली. इसके बाद उन्होंने पार्टी के लिए बूथ स्तर का काम किया. बाद के वर्षो में उन्हें समय समय पर पार्टी में कई जिम्मेदारियां दी गई. उन्हें दो बार विधानसभा प्रभारी का पद भी दिया गया. इसी के बाद मार्च 2019 में, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के महागठबंधन ने घोषणा की कि वर्मा आगामी 2019 के भारतीय आम चुनाव में श्रावस्ती निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे.

2019 में उन्होंने बसपा के टिकट पर श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा. चूँकि 17वीं लोकसभा चुनाव को उत्तर प्रदेश की प्रमुख पार्टियों में गिनी जाने वाली बसपा और सपा ने मिलकर लड़ा था और इस कारण वर्मा को आसान जीत हासिल हो गई. उन्होंने श्रावस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा के निवर्तमान सांसद दद्दन मिश्रा को 5,320 मतों के मामूली अंतर से पराजित किया और पहली बार जीतकर लोकसभा पहुंचे.

पहली बार बसपा से बने सांसद राम शिरोमणि वर्मा को तक झटका लगा, जब 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 23 मार्च को बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधि का हवाला देकर निकाल दिया और फिर इसी के बाद वे समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गए. चूँकि इस बार सपा ने कांग्रेस के प्रभाव वाले महागठबंधन के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और इस कारण सपा में शामिल होते ही श्रावस्ती सीट के निवर्तमान सांसद राम शिरोमणि वर्मा को सपा कोटे से महागठंधन का उम्मीदवार घोषित किया गया.

जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में राम शिरोमणि वर्मा को कुल 5,11,055 मत प्राप्त हुए तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार साकेत मिश्रा को 4,34,382 मत हासिल हुए. वही बसपा के मुइनुद्दीन अहमद खान 56,251 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहें. राम शिरोमणि वर्मा ने भाजपा के साकेत मिश्रा को 76,673 वोटों के अंतर से हराकर अपनी सीट को बरक़रार रखा. वर्तमान में वह यही से सांसद हैं.

राम शिरोमणि वर्मा की संपत्ति (Ram Shiromani Verma Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राम शिरोमणि वर्मा की कुल संपत्ति 7.36 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको राम शिरोमणि वर्मा जीवनी (Ram Shiromani Verma Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal