करण भूषण सिंह की जीवनी (Karan Bhushan Singh Biography in Hindi)
Karan Bhushan Singh Latest News - करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं. वे पूर्व छह बार के सांसद तथा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के पुत्र हैं, और जिन्हें महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में अगस्त 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने बरी कर दिया गया. करण भूषण सिंह की माँ केतकी देवी सिंह भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं, जबकि उनके बड़े भाई प्रतीक भूषण सिंह गोंडा विधानसभा सीट से लगातार दो बार चुने गए हैं. राजनीतिक परिवार से आने वाले करण भूषण सिंह ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पहली बार भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर सांसद बने हैं. सांसद होने के साथ-साथ वे उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष तथा गोंडा के नवाबगंज स्थित एक सहकारी विकास बैंक के अध्यक्ष भी हैं. इस लेख में हम आपको करण भूषण सिंह के जीवन परिचय (Karan Bhushan Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
करण भूषण सिंह जन्म और परिवार (Karan Bhushan Singh Birth & Family)
करण भूषण सिंह (Karan Bhushan Singh) का जन्म 13 दिसंबर 1990 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उनके पिता का नाम बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) और माता का नाम केतकी सिंह (Ketki Singh) हैं.
वे अपने परिवार में सबसे छोटे बेटे हैं. उनके बड़े भाई का नाम प्रतीक भूषण सिंह हैं.
करण भूषण सिंह का विवाह 16 अगस्त 2011 को नेहा सिंह ( Neha Singh) से हुआ था. उनके दो संतान है, उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी गृहिणी है.
करण भूषण सिंह हिन्दू है, जबकि जाति से राजपूत हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: वीपीओ बिश्नोहरपुर तरबगंज गोंडा उत्तर प्रदेश 271303
मोबाइल: 9838989000, 9839690000
करण भूषण सिंह की शिक्षा (Karan Bhushan Singh Education)
करण भूषण सिंह ने वर्ष 2018 में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद से 2018 में (स्नातक व्यावसायिक) एलएलबी की. इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस मैनेजमेंट डिप्लोमा प्राप्त किया.
करण भूषण सिंह राजनीतिक करियर (Karan Bhushan Singh Political Career)
करण भूषण सिंह राजनीतिक विरासत वाले परिवार से हैं. उनके पिता पूर्व छह बार के सांसद रहे हैं, वही करण भूषण सिंह की माता केतकी देवी सिंह वर्ष 1996 में गोंडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी जा चुकी हैं, जबकि उनके बड़े भाई प्रतीक भूषण सिंह भी राजनीति में सक्रिय हैं, और उत्तर प्रदेश के गोंडा विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक के तौर पर चुने गए हैं.
करण भूषण सिंह ने सक्रिय राजनीति में आने से पहले सामाजिक और सहकारी संस्थाओ के माध्यम से अपनी पहचान बनाई. वे उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं तथा गोंडा के नवाबगंज स्थित एक सहकारी विकास बैंक के अध्यक्ष भी हैं. हालांकि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने से पहले वह उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. इन दायित्वों के निर्वहन के कारण उन्हें जहाँ एक ओर संगठनात्मक अनुभवों को निखारने का अवसर मिला तो वही उन्हें क्षेत्रीय जनसंपर्क को भी मजबूत करने का भरपूर अवसर मिला, जो उनके राजनीतिक करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ.
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट पुरे देश में सबसे चर्चित सीटों में शामिल रही. कारण, महिला पहलवानों से जुड़े मामलों के चलते भाजपा ने तत्कालीन सांसद बृज भूषण शरण सिंह को उम्मीदवार नहीं बनाया और उनके स्थान पर उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतारा. हालांकि करण भूषण सिंह ने भी पार्टी के विश्वास को बनाये रखा और उन्होंने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की. उन्होंने कैसरगंज में 18वें लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम भगत मिश्रा को 1,48,843 वोटों से हराया. इस बार के आम चुनाव में करण भूषण सिंह को कुल 5,71,263 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन (सपा) के उम्मीदवार राम भगत मिश्रा को 4,22,420 मत हासिल हुए, जबकि 44,279 मत के साथ बसपा के नरेंद्र पांडे तीसरे स्थान पर रहे. वर्तमान में, करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश के कैसरगंज सीट से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.
करण भूषण सिंह की संपत्ति (Karan Bhushan Singh Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार करण भूषण सिंह की कुल संपत्ति 49.56 करोड़ रुपये हैं, जबकि उनपर 22.93 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको करण भूषण सिंह जीवनी (Karan Bhushan Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













