राजस्थान के नगरिय निकायों में आज हुआ अध्यक्ष का चुनाव, सवाई माधोपुर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के अचूक चक्रव्यूह में फंसी कांग्रेस, सवाईमाधोपुर नगर परिषद में बना भाजपा का बोर्ड, भाजपा प्रत्याशी मेवा चौधरी बनी नगर परिषद सभापति, भाजपा प्रत्याशी मेवा चौधरी को मिले 43 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र चौधरी को मिले 15 वोट, 2 पार्षदों ने मतदान से बनाई दूरी, ऐसे में 28 मतों से सभापति निर्वाचित हुई भाजपा की मेवा चौधरी, पार्षद परिणामों में कुल 60 वार्डों में से 33 वार्डों में जीत मिली थी भाजपा को, 18 वार्डों पर कांग्रेस और 9 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों को मिली थी जीत, पार्षदों की कड़ी बाड़ेबंदी और भारी सुरक्षा के बीच हुए इस सियासी दंगल में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का दबदबा एक बार फिर हुआ है साबित और इस बड़ी जीत के बाद अब 22 सितंबर को होने वाले उपसभापति चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां पहुंच गई हैं सातवें आसमान पर
राजस्थान निकाय चुनाव: सवाई माधोपुर में चला ‘बाबा’ का जादू, नगर परिषद में बना भाजपा का बोर्ड

Nikay Chunav I Kirodi Lal Meena I Sawai Madhopur Nagar Parishad I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I








