केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सियासी गढ बीकानेर में भाजपा को बडा झटका, पूर्व मंत्री बी. डी. कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला बने बीकानेर के नए महापौर, बीकानेर नगर निगम चुनाव में आखिरकार कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक सफलता, बीकानेर में कुल 80 वार्डों वाले इस नगर निगम में बहुमत के लिए दरकार थी 41 सीटों की, जहां कांग्रेस अपने 42 पार्षदों के स्पष्ट बहुमत को अंत तक एकजुट रखने में रही कामयाब, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की क्लोज मॉनिटरिंग, दिल्ली-जयपुर से चली मान-मनौव्वल और कड़े डैमेज कंट्रोल के कारण ही पार्टी के बागी प्रत्याशी नवरतन डागा ने ऐन वक्त पर अपना पर्चा लिया वापस, जिससे कांग्रेस का बोर्ड पूरी तरह हो गया सुरक्षित, वहीं महज 27 सीटें होने के बावजूद अंतरात्मा की आवाज और निर्दलीयों के भरोसे बड़ा उलटफेर करने का दावा करने वाले भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत को करारी शिकस्त का करना पड़ा सामना, चुनाव के दौरान कल्ला कैंप ने भाजपा सरकार पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग और पार्षदों को डराने-धमकाने के गंभीर आरोप भी लगाए, लेकिन तमाम सियासी घेराबंदी को भेदते हुए कांग्रेस ने आखिरकार बीकानेर नगर निगम की सत्ता की चाबी अपने पास रखी बरकरार, कई दशको बाद बीकानेर में बना है कांग्रेस का महापौर
अर्जुन राम मेघवाल के गढ़ बीकानेर में भाजपा को बडा झटका, पूर्व मंत्री कल्ला के भतीजे बने मेयर

Nikay Chunav I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan Bjp I Arjun Ram Meghwal I B D Kalla I Political NewsI Politalks News I Breaking News I Big Breaking I








