PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई कांड पर राहुल गांधी बिहार सरकार पर भड़के, पूछा- ‘गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं?’

21 सितंबर 2026
साझा करें:
जमुई कांड पर राहुल गांधी बिहार सरकार पर भड़के, पूछा- ‘गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं?’

‘भीड़ को लगने लगता है वही कानून है!’ जमुई घटना पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बयान, बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा के छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और उत्पीड़न का वीडियो आया सामने, इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाए गंभीर सवाल, राहुल गांधी ने कहा- बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत ही बेचैन करने वाला है, 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया, बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे, इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया? यह "संस्कृति" नहीं है, यह patriarchy है: ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है, जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर 'अंधभक्त' ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है, उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं? और बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है? बता दें बिहार के जमुई जिले से एक हैरान करने वाला मामला आया है सामने, जहां बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया, इसके बाद उनके साथ कथित तौर पर किया गया दुर्व्यवहार, आरोपियों ने लड़की को बैड टच भी किया, इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है 


राहुल गांधी, Rahul Gandhi, जमुई कांड, Jamui Viral Video, जमुई छात्रा मामला, Bihar News, Bihar Politics, बिहार सरकार, जमुई वायरल वीडियो, Rahul Gandhi Statement, POCSO Act, बिहार क्राइम न्यूज़, जमुई न्यूज, छात्रा से बदसलूकी, Bihar Law and Order, Rahul Gandhi Bihar

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal