बीजेपी नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस ने लहराया परचम, कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश गुर्जर बने नगर परिषद सभापति, कुल सीट 45 सीटों में कांग्रेस के राजेश गुर्जर को मिले 30 वोट, भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को मिले 15 मत, झालावाड़ में कांग्रेस पार्टी को 45 वार्डों में 29 और भाजपा को 13 वार्ड में हुई है जीत हासिल, वहीं दो निर्दलीय और एक आम आदमी पार्टी प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आए थे, ऐसे में दोनों ही पार्टियों को क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस को एक और भाजपा को दो मत सभापति के लिए अधिक मिले, बता दें राजेश गुर्जर शहर के वार्ड 26 से चुनाव जीतकर पार्षद चुने गए हैं, अपने ही रिश्तेदार भाई भाजपा प्रत्याशी मनोज गुर्जर को हराकर चुनाव जीतने वाले राजेश गुर्जर को पार्टी की ओर से सभापति का संभावित दावेदार घोषित किया गया था, वहीं अल्पमत बहुमत के बावजूद भाजपा की ओर से राजकुमार सोनी को सभापति के लिए दावेदार किया गया था घोषित
वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में पलटा पूरा खेल, कांग्रेस के राजेश गुर्जर बने सभापति

झालावाड़ नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने 30 वोट हासिल कर जीत दर्ज की
वसुंधरा राजे, Vasundhara Raje, झालावाड़ सभापति चुनाव, Jhalawar Chairman Election, राजेश गुर्जर, Rajesh Gurjar, झालावाड़ नगर परिषद, Jhalawar Nagar Parishad, Rajasthan Local Body Election, Rajasthan Nikay Chunav, BJP Jhalawar, Congress Jhalawar, झालावाड़ चुनाव परिणाम, Jhalawar Election Result, राजस्थान राजनीति, Vasundhara Raje Jhalawar








