PoliTalks News
बायोग्राफी

आईएएस मनोज कुमार अग्रवाल की जीवनी | IAS Manoj Kumar Agarwal Biography in Hindi

13 मई 2026
साझा करें:
आईएएस मनोज कुमार अग्रवाल की जीवनी | IAS Manoj Kumar Agarwal Biography in Hindi

IAS Manoj Kumar Agarwal Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको बंगाल के नए मुख्य सचिव आईएएस मनोज कुमार अग्रवाल की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


IAS Manoj Kumar Agarwal Latest News – पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक हलकों में इन दिनों आईएएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल (IAS Manoj Kumar Agarwal) का नाम सबसे अधिक चर्चा में है. राज्य की सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने 1990 बैच के इस वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को बंगाल का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया है. ऐसे समय में जब राज्य में कई दशकों से चली आ रही अराजकता के कारण बंगाल के लोग त्राहिमाम कर रहे है तब ऐसी परिस्थिति में इस आईएएस अधिकारी पर राज्य को फिर से पटरी पर लाने का बहुत भारी जिम्मा है. सुवेंदु अधिकारी सरकार के इस निर्णय को बहुत ही सराहा जा रहा है क्योकि कुमार अपनी निष्पक्ष व ईमानदार कार्यशैली के साथ ही जटिल फाइलों को सुलझाने के लिए विख्यात है. इस लेख में हम आपको आईएएस मनोज कुमार अग्रवाल की जीवनी (IAS Manoj Kumar Agarwal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

आईएएस मनोज कुमार अग्रवाल  की जीवनी (IAS Manoj Kumar Agarwal Biography in Hindi)

पूरा नाम

मनोज कुमार अग्रवाल

उम्र

59  साल

जन्म तारीख

08 जुलाई 1966

जन्म स्थान

उत्तर प्रदेश

शिक्षा

बीटेक

कॉलेज

बी.टेक

वर्तमान पद

बंगाल के नए मुख्य

व्यवसाय

आईएएस ऑफिसर

बैच

1990

वैवाहिक स्थिति

विवाहित

पिता का नाम

-

माता का नाम

-

पत्नी का नाम

-

बच्चे

-

बेटें का नाम

-

बेटी का नाम

-

स्थाई पता

कोलकाता 

वर्तमान पता

कोलकाता 

फोन नंबर

-

ईमेल

-

आईएएस मनोज कुमार अग्रवाल का जन्म, परिवार और शिक्षा  (IAS Manoj Kumar Agarwal Birth, Family & Education)

आईएएस मनोज कुमार अग्रवाल का जन्म 8 जुलाई 1966 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने बी.टेक किया है.

मनोज कुमार अग्रवाल  का  आईएएस करियर (Manoj Kumar Agarwal IAS Career)

मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं. हाल ही में उन्हें पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था. कुमार 12 अगस्त 2025 से गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत रह चुके हैं. अपने पूरे करियर में, अग्रवाल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, आयुक्त, सचिव, जिला मजिस्ट्रेट और उप सचिव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. वे प्रशासनिक और चुनावी भूमिकाओं में व्यापक अनुभव के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं. पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें राज्य में बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है. राज्य में चुनाव की देखरेख और संचालन के लिए जिम्मेदार शीर्ष अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को सुवेंदु के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया है. मुख्य सचिव राज्य सरकार का सर्वोच्च नौकरशाह और सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी होता है, जो सभी विभागों के समन्वय और मुख्यमंत्री को सलाह देने के लिए जिम्मेदार होता है. इसे यूँ कह सकते है कि मुख्यमंत्री के सभी कार्यकारी अधिकारों का यह अधिकारी प्रयोग करता है.

मनोज कुमार अग्रवाल का प्रशासनिक सफर उपलब्धियों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से भरा रहा है. वर्ष 1990 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल होने के बाद, उन्होंने पश्चिम बंगाल प्रशासन में अलग-अलग पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं. करियर के शुरुआती वर्षों में उन्होंने उप-मंडल मजिस्ट्रेट (SDM) और फिर विभिन्न जिलों में जिला मजिस्ट्रेट (DM) के रूप में कार्य किया. ज़मीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी कार्यशैली की काफी प्रशंसा हुई. उन्होंने राज्य सचिवालय में कई विभागों के सचिव (Secretary) और प्रधान सचिव (Principal Secretary) के रूप में नेतृत्व किया. मुख्य सचिव बनने से पहले वे लंबे समय तक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और बागवानी विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे.

उनके कार्यकाल में बंगाल में कृषि-आधारित उद्योगों और खाद्य सुरक्षा तंत्र को आधुनिक बनाने पर विशेष ज़ोर दिया गया. वे राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कमिश्नर और सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहाँ उन्होंने राजस्व प्रबंधन में महत्वपूर्ण सुधार किए. उनकी वरिष्ठता, निष्पक्ष छवि और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए बंगाल में चुनाव के बाद बनी राज्य की सुवेंदु अधिकारी सरकार ने उन्हें राज्य के सर्वोच्च प्रशासनिक पद, 'मुख्य सचिव' की जिम्मेदारी सौंपी है.  

इस लेख में हमने आपको बंगाल के नए मुख्य मनोज कुमार अग्रवाल की जीवनी (IAS Manoj Kumar Agarwal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



PoliTalks News - Authoritative News Portal