संगीता बलवंत की जीवनी (Sangeeta Balwant Biography in Hindi)
Sangeeta Balwant Latest News - डॉ. संगीता बलवंत उत्तर प्रदेश भाजपा की नेत्री है. 2017 में वे पहली बार गाजीपुर सदर विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बनी थी. राज्य की यह सीट भाजपा के लिए लगभग अभेद्य किले जैसी यही है, फिर भी संगीता ने यहां से जीत दर्ज की, और पार्टी को इस सीट पर दूसरी बार विजय दिलवाई. यहां ध्यान देने वाली बात है, आजादी के बाद से अब तक इस सीट से भाजपा की मात्र दो बार ही जीत हुई है, जिनमें एक जीत डॉ. संगीता बलवंत के दम पर संभव हुई. वर्ष 2024 में वे भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुनी गई है. वर्तमान में, वे राज्यसभा सांसद है. इस लेख में हम आपको संगीता बलवंत के जीवन परिचय (Sangeeta Balwant Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
संगीता बलवंत जन्म और परिवार (Sangeeta Balwant Birth & Family)
डॉ. संगीता बलवंत का जन्म 1 अक्टूबर 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री रामसुरत राम और माता का नाम श्रीपति देवी हैं.
उनका विवाह 24 मई 2002 को श्री अवधेश कुमार सिंह से हुआ. उन्हें दो पुत्र हैं और उन्हें बेटी नहीं है.
स्थायी पता : चांदपुर ज़मानिया क़स्बा, ग़ाज़ीपुर
वर्तमान पता : सी-704, स्वर्ण जयंती सदन, डॉ. बीडी मार्ग, नई दिल्ली 110001 दूरभाष- 9451589385
संगीता बलवंत की शिक्षा (Sangeeta Balwant Education)
डॉ. संगीता बलवंत ने बी.एड, एलएलबी, पीएचडी (डॉक्टरेट) की है. उन्होंने 2012 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर से मध्यकालीन इतिहास में पीएचडी (डॉक्टरेट) की है.
संगीता बलवंत राजनीतिक करियर (Sangeeta Balwant Political Career)
डॉ. संगीता बलवंत पेशे से एक कृषि विशेषज्ञ/किसान, पत्रकार/लेखिका हैं. संगीता बलवंत ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अपने शहर गाजीपुर में रहते ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ जुड़कर की. हालांकि, भाजपा नेता मनोज सिन्हा के संपर्क में आने के बाद उन्होंने पार्टी बदल ली और फिर वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.
2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर राज्य के गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत गई. इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी के राजेश कुशवाहा से था. चुनाव में उन्हें कुल 92,090 मत आये जबकि उनके विरोधी सपा के उम्मीदवार राजेश कुशवाहा को 59,483 मत आये. इस चुनाव में मिली जीत के साथ ही राज्य में वह पहली बार विधायक बनी.
उत्तर प्रदेश की 'गाजीपुर सदर विधानसभा सीट' की अगर राजनीतिक व्यू की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी यहां अधिक मजबूत नहीं रही है. इस बात का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि आजादी के बाद से इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की केवल दो बार ही जीत हुई है. इन दो जीतो में एक जीत 1991 में और दूसरी जीत 2017 में हुई, जिनमें संगीता बलवंत ने यहां से जीत दर्ज की थी. अब यही कारण रहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में संगीता बलवंत यहां से दोबारा नहीं जीत पायी. 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हारने के बाद संगीता को पार्टी ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया.
डॉ. संगीता बलवंत अप्रैल 2024 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल 2024-30 है. राज्यसभा सांसद चुने जाने से लेकर अब तक वे समय-समय पर अलग-अलग समितियों के सदस्य भी बनायीं जा चुकी है. इनमें मुख्य रूप से वाणिज्य समिति, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति सहित, भारत-मलेशिया संसदीय मैत्री समूह शामिल है. इसके अलावे वे मार्च 2025 में राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल में मनोनीत भी हो चुकी है.
संगीता बलवंत की संपत्ति (Sangeeta Balwant Property)
2022 में विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संगीता बलवंत की कुल संपत्ति 1.25 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 3.25 लाख रूपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको संगीता बलवंत जीवनी (Sangeeta Balwant Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












