लक्ष्मीकांत बाजपेयी की जीवनी | Laxmikant Bajpai Biography in Hindi
Laxmikant Bajpai Latest News - डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी उत्तर प्रदेश भाजपा के एक बड़े नेता है, जो राज्य में चार बार जीतकर विधायक बन चुके है. पहली बार 1989 में, दूसरी बार 1991 में, तीसरी बार 1996 में और चौथी बार 2002 में उन्होंने मेरठ सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत चुके है. वे राज्य के मंत्रीमंडल में भी रह चुके है. वर्ष 2022 में वे भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए है. वर्तमान में, वे राज्यसभा सांसद है. इस लेख में हम आपको लक्ष्मीकांत बाजपेयी के जीवन परिचय (Laxmikant Bajpai Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
लक्ष्मीकांत बाजपेयी जन्म और परिवार (Laxmikant Bajpai Birth & Family)
लक्ष्मीकांत बाजपेयी का जन्म 20 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री श्याम सुंदर बाजपेयी और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती जनक दुलारी बाजपेयी हैं.
उनका विवाह 17 अप्रैल 1979 डॉ. मधु बाजपेयी से हुआ. उन्हें चार संतान है. एक पुत्र और तीन बेटियां.
स्थायी पता : मकान संख्या 384, स्वामीपाड़ा, मेरठ। दूरभाष: 9868181081, 9415017429, 0121-2664500, 23782331, 23312332
वर्तमान पता : बंगला संख्या 11ए, अशोक रोड, नई दिल्ली- 110001
लक्ष्मीकांत बाजपेयी शिक्षा (Laxmikant Bajpai Education)
लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मेरठ कॉलेज, मेरठ से बीएससी की पढ़ाई की और बाद में ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार (अब उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय - ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार) से बीएएमएस की.
लक्ष्मीकांत बाजपेयी का प्रारंभिक जीवन (Laxmikant Bajpai early life)
लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने शुरुआत में एक आयुर्वेद चिकित्सक, व्यापारी और उद्योगपति के तौर पर अपना करियर बनाया.
लक्ष्मीकांत बाजपेयी राजनीतिक करियर (Laxmikant Bajpai Political Career)
लक्ष्मीकांत बाजपेयी अपने कॉलेज के दिनों में छात्र संघ के महासचिव थे. इस दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं के सामने विरोध प्रदर्शन किया और राज्य के सभी आयुर्वेदिक कॉलेजों के लिए सरकारी सहायता व प्रबंधन प्राप्त करने में सफलता हासिल की. लक्ष्मीकांत बाजपेयी पहली बार वर्ष 1977 में जनता पार्टी के युवा मोर्चा (युवा प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष बनाये गए. फिर जब 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ तब वे जनता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. इसी के बाद वे भाजपा मेरठ के जिला महासचिव बनाये गए. इस पद पर वे करीब सात वर्ष रहे. उसके बाद वर्ष 1984 में वे दो वर्षो के लिए उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाये गए.
वर्ष 1989 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर राज्य के मेरठ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत गए. इसी के बाद राज्य में मध्यावधि चुनाव, जो 1991 में हुए थे, उसमें भी उनकी जीत हुई. इसके बाद वे 1996 और 2002 के चुनाव में भी इसी मेरठ सीट से विजय दर्ज की. विधायक चुने जाने के अलावे वे राज्य की मिनिस्ट्री में भी रह चुके है. वे 2002 से लेकर 2007 तक उत्तर प्रदेश सरकार में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके है.
लक्ष्मीकांत बाजपेयी जुलाई 2022 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. जबकि इसी महीने वे राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक भी बनाये गए. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल 2022-28 है. राज्यसभा सांसद चुने जाने से लेकर अब तक वे समय-समय पर अलग-अलग समितियों के सदस्य भी बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति, व्यापार सलाहकार समिति, जल संसाधन समिति, ऊर्जा समिति और गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति शामिल है.
इस लेख में हमने आपको लक्ष्मीकांत बाजपेयी जीवनी (Laxmikant Bajpai Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













