विजय कुमार दुबे की जीवनी (Vijay Kumar Dubey Biography in Hindi)
Vijay Kumar Dubey Latest News - विजय कुमार दुबे उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कद्दावर, प्रखर और वरिष्ठ नेता हैं, जो वर्तमान में राज्य की कुशीनगर लोकसभा सीट से सांसद हैं. इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वे इसी सीट से भाजपा के सांसद चुने जा चुके हैं. साल 2019 के चुनाव में उन्होंने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी. उन्होंने सपा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा को दोगुने से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित करके यह विजय हासिल की थी. इसके बाद जून 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में भी वे इसी सीट से पुनः सांसद चुने गए हैं. दुबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष करीबी मानें जाते हैं और राज्य के पूर्वांचल के कई क्षेत्रो में उनकी मजबूत पकड़ हैं. उनकी गिनती क्षेत्र के एक लोकप्रिय नेता के तौर पर होती है. इस लेख में हम आपको विजय कुमार दुबे के जीवन परिचय (Vijay Kumar Dubey Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
विजय कुमार दुबे जन्म और परिवार (Vijay Kumar Dubey Birth & Family)
विजय कुमार दुबे (Vijay Kumar Dubey) का जन्म 20 जून 1960 को उत्तर प्रदेश के कुशी नगर जिले के मठिया में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री हरि प्रसाद दुबे (Late Shri Hari Prasad Debey) और माता का नाम स्वर्गीय कमला देवी (Late Kamla Devi) हैं.
उनका विवाह 21 मई 1986 को रंजना दुबे (Ranjana Dubey) से हुआ था. उन्हें दो संतान है. उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं. उनकी पत्नी राजनीति में सक्रिय हैं. वह खड्डा की ब्लॉक प्रमुख रहीं. उनके बेटे शशांक दुबे 2015 से 2020 तक नौरंगिया ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख थे, जबकि वर्ष 2020 से वे खड्डा के ब्लॉक प्रमुख हैं.
विजय कुमार दुबे हिन्दू है, जबकि जाति से ब्राह्मण हैं.
उनपर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: मठिया बुजुर्ग तह. खड्डा कुशी नगर उत्तर प्रदेश 274802,
Mob. 09621030409
वर्तमान पता: 23, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली 110001
दूरभाष: (011) 23310355, Mob- 09621030409
विजय कुमार दुबे की शिक्षा (Vijay Kumar Dubey Education)
विजय कुमार दुबे ने वर्ष 1980 में महाराणा प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से 12वीं (इंटरमीडिएट) किया.
विजय कुमार दुबे राजनीतिक करियर (Vijay Kumar Dubey Political Career)
विजय कुमार दुबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष करीबी नेता मानें जाते हैं. उनका विचारधारा योगी आदित्यनाथ से मिलता-जुलता रहा हैं. अपने इसी राष्ट्रवादी विचारधारे के कारण कभी उन्हें योगी आदित्यनाथ का दाया हाथ माना जाता था. विजय कुमार दुबे की राजनीतिक यात्रा ढाई दशक से पहले वर्ष 2001 में योगी आदित्यनाथ की हिंदू युवा वाहिनी में एक बतौर कार्यकर्त्ता से शुरू हुई. पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें कुशीनगर में एचयूवाई के जिला समन्वयक बनाया गया. यह वह दौर था, जब आज के बीजेपी के कद्दावर व शीर्ष नेता कहे जाने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राजनीति में अपनी जमीन तैयार कर रहे थे. राज्य में सपा और बसपा का बोलवाला था. भाजपा की स्थिति आज जितनी मजबूत नही थी. वैसे विकट समय में विजय कुमार दुबे मजबूती से योगी आदित्यनाथ के साथ बने रहे और सपा सरकार के द्वारा लगातार प्रताड़ना झेलने के बावजूद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में लगे रहे. उनके अथक परिश्रम के कारण कुशीनगर में संगठन मजबूत हुआ और फिर वे योगी आदित्यनाथ के करीबी बन गए.
वर्ष 2007 में मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी सरकार ने योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में गिरफ्तार कर लिया, जिसके परिणामस्वरूप कई हड़तालें हुईं. इसके बाद संगठन से जुड़े कई नेता गिरफ्तार कर लिए गए. इतना ही नही उनपर संगीन धाराएं भी लगा दी गई. इसमें एक नाम विजय कुमार दुबे का भी था. दुबे को गिरफ्तार कर उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए), आईपीसी की धारा 307 और कई अन्य आरोप लगाए गए. लेकिन गिरफ्तारी के बाद दुबे पहले से भी और अधिक चर्चित फेस के तौर पर उभरकर सामने आये. वर्ष 2009 में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन वे हार गए. वे तीसरे स्थान पर रहे. चुनाव में दूसरे स्थान पर बसपा से स्वामी प्रसाद मौर्य रहे, जबकि कांग्रेस के रतनजीत प्रताप नारायण सिंह की यहाँ से जीत हुई.
वर्ष 2010 में दुबे ने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए. इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में खड्डा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनकी जीत हुई. लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 2016 में वे फिर से भाजपा में लौट आए. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कुशीनगर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया और वे जीत गए. 2019 के चुनाव में विजय कुमार दुबे को कुल 5,97,039 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार एनपी कुशवाहा को 2,59,479 मत हासिल हुए. इस तरह दुबे को अपने पहले लोकसभा चुनाव में 3,37,560 मतों के बहुत भारी अंतर से जीत हासिल हुई.
इसके बाद दुबे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में भी इसी सीट से दोबारा से जीत हासिल करने में सफल रहे. इस बार के चुनाव में दुबे को कुल 5,16,345 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी सपा--इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन के उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह को 4,34,555 मत हासिल हुए. इस तरह दुबे की 18वीं लोकसभा चुनाव में 81,790 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, वे इसी सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं.
विजय कुमार दुबे की संपत्ति (Vijay Kumar Dubey Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार विजय कुमार दुबे की कुल संपत्ति 6.01 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नही है.
इस लेख में हमने आपको विजय कुमार दुबे जीवनी (Vijay Kumar Dubey Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










