छत्रपाल सिंह गंगवार की जीवनी (Chhatrapal Singh Biography in Hindi)
Chhatrapal Singh Latest News - छत्रपाल सिंह गंगवार उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ चेहरा हैं. वर्तमान में गंगवार राज्य के रुहेलखंड अंचल की सबसे महत्वपूर्ण कही जाने वाली बरेली लोकसभा सीट से 18वीं लोकसभा के सांसद हैं. साल 2024 के आम चुनाव में भाजपा ने अपने आठ बार के निवर्तमान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का टिकट काटकर छत्रपाल सिंह पर भरोसा जताया था, जिसपर खरा उतरते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी प्रवीण सिंह आरोन को एक कड़े मुकाबले में पराजित कर बरेली में भाजपा का गढ़ बरकरार रखा. इस लेख में हम आपको छत्रपाल सिंह गंगवार के जीवन परिचय (Chhatrapal Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
छत्रपाल सिंह गंगवार जन्म और परिवार (Chhatrapal Singh Birth & Family)
छत्रपाल सिंह गंगवार (Chhatrapal Singh Gangwar) का जन्म 20 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के दमखोदा में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय राम लाल (Late Ram Lal) और माता का नाम स्वर्गीय चंपा देवी (Late Champa Devi) हैं.
वे विवाहित हैं. उनके दो बच्चे हैं.
छत्रपाल सिंह गंगवार हिन्दू है, जबकि जाति से कुर्मी (OBC) हैं.
उनपर 2 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: 4ए, प्रगति नगर सुरखा, बरेली, उत्तर प्रदेश 243001
Mob. 09415607327
वर्तमान पता: 1102, गंगा अपार्टमेंट्स, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली 110001
छत्रपाल सिंह गंगवार की शिक्षा (Chhatrapal Singh Education)
छत्रपाल सिंह गंगवार ने वर्ष 1979 में अर्थशास्त्र में एमए और वर्ष 1977 में रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली से बी.एड. किया.
छत्रपाल सिंह गंगवार राजनीतिक करियर (Chhatrapal Singh Political Career)
उत्तर प्रदेश से आने वाले छत्रपाल सिंह गंगवार भाजपा के एक वरिष्ठ नेता हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा ढाई दशक पहले शुरू हुई. वर्ष 2007 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बहेरी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया और वे जीत गए. उत्तर प्रदेश की 15वीं विधानसभा में एक विधायक के रूप में उनका पहला कार्यकाल मई 2007 से मार्च 2012 तक रहा.
भाजपा ने 2012 में उत्तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से छत्रपाल सिंह गंगवार को अपना उम्मीदवार बनाया पर इस बार वे समाजवादी पार्टी के अतौर्रहमान से हार गए. 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छत्रपाल सिंह गंगवार को कुल 1,20,790 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार अतौर्रहमान को 1,24,145 मत हासिल हुए. इस तरह गंगवार की सपा उम्मीदवार अतौर्रहमान से 3,355 मत के अंतर से हार हो गई.
लेकिन 17वीं विधानसभा चुनाव में, जो मई 2017 में हुए थे, में छत्रपाल सिंह गंगवार एक बार से विजय रहें. इस चुनाव में उन्होंने बसपा के नसीम अहमद को 42,837 मतों के अंतर से पराजित करके बहेरी विधानसभा क्षेत्र पर दूसरी बार जीत हासिल की. इस चुनाव में पिछले बार के विजेता रहे सपा के अताउर रहमान तीसरे स्थान पर रहे. इसके बाद, वर्ष 2022 में हुए उत्तर प्रदेश के 18वीं विधानसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से एक बार फिर से नाकामी हासिल हुई. इस बार सपा के अताउर रहमान से वे मात्र लगभग साढ़े तीन हजार वोटों के अंतराल से पराजित हो गए.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद छत्रपाल सिंह गंगवार को भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2024 में हुए 18वीं लोकसभा चुनाव में उन्हें बरेली लोकसभा क्षेत्र अपना उम्मीदवार बनाया और वे जीत गए. आम चुनाव में छत्रपाल सिंह को कुल 5,67,127 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके प्रतिद्वंदी सपा--इंडी (SP-INDIA alliance) गठबंधन के उम्मीदवार प्रवीण सिंह आरोन को 5,32,323 मत हासिल हुए. इस तरह गंगवार की 18वीं लोकसभा चुनाव में 34,804 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई. वर्तमान में, वे इसी सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं.
छत्रपाल सिंह गंगवार की संपत्ति (Chhatrapal Singh Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार छत्रपाल सिंह गंगवार की कुल संपत्ति 4.87 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 70 लाख का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको छत्रपाल सिंह गंगवार जीवनी (Chhatrapal Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.










