Kirodi Lal Meena Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा बहुत बड़ा निशाना, मंत्री किरोड़ी मीणा ने गहलोत को 'गांधारी-दर्शन' त्यागकर सत्य का सामना करने की नसीहत दी, अशोक गहलोत पर भड़कते हुए किरोड़ी मीणा ने कहा- गांधी दर्शन की बात करने वाले अशोक गहलोत जी को गांधारी-दर्शन त्यागकर सत्य का सामना करना चाहिए, प्रदेश के मुखिया के रूप में पाँच वर्षों तक कुशासन देने वाले श्री अशोक गहलोत आज तथ्यों की मांग कर रहे हैं, जबकि तथ्य स्वयं उनकी सरकार के काले कारनामों की गवाही देते आ रहे हैं, जल जीवन मिशन में हुए घोटालों के तथ्यों के आधार पर ही कांग्रेस सरकार के मंत्री गहलोत जी आपके ख़ासम खास महेश जोशी जेल की हवा खा रहे हैं, रीट भर्ती परीक्षा को उनके प्रिय शिक्षा मंत्री ने 'महाकुंभ' कहा था, किंतु वह युवाओं के सपनों के साथ महाभ्रष्टाचार का कुंभ सिद्ध हुआ, अन्तत: मेरे तथ्यों के आधार पर ही गहलोत साहब को ही रीट लेवल-2 परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी, एसआई भर्ती परीक्षा में मेरे द्वारा ही अनियमितताओं के तथ्य प्रस्तुत करने पर परीक्षा रद्द हुई और आयोग के सदस्य और चयनित अभ्यर्थी जेल गए, आरएएस भर्ती परीक्षा में कांग्रेस सरकार में बैठे लोगों द्वारा किए घिनौने खेल से तो पूरा प्रदेश परिचित ही है, गहलोत साहब खुद सत्ता के मोह में किसी भी कीमत पर पाँच वर्षों तक कुर्सी से चिपके रहे और उनके मंत्रियों तथा विधायकों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, लूट और प्रशासनिक अराजकता में झोंक दिया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है, गोस्वामी श्रीतुलसीदासजी महाराज ने 'श्रीरामचरितमानस' में सत्य ही लिखा है - पर उपदेस कुसल बहुतेरे। जे आचरहिं ते नर न घनेरे
'गहलोत जी, गांधारी-दर्शन त्यागकर सत्य का सामना करें'- पूर्व CM पर किरोड़ी लाल मीणा का सबसे बड़ा हमला

'गहलोत जी, गांधारी-दर्शन त्यागकर सत्य का सामना करें'; किरोड़ी लाल मीणा का पूर्व सीएम पर तीखा पलटवार, बोले- आपके काले कारनामों की गवाही दे रहे हैं तथ्य, भ्रष्टाचार में डूबी थी कांग्रेस सरकार











